'सुई-धागा' के सामने फुस्स हुई 'पटाखा', ये रहा अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
By विवेक कुमार | Published: October 4, 2018 01:44 PM2018-10-04T13:44:06+5:302018-10-04T16:07:19+5:30
Sui Dhaaga & Pataakha Movie Day 6 box office collection: 875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई पटाखा को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिव्यू दिए हैं। पटाखा का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।
मुंबई, 4 अक्टूबर: विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुछ खास कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाई है। सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की जोड़ी से सजी इस फिल्म ने अब तक कुल 7.50 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म 'पटाखा' ने पहले दिन 90 लाख, दूसरे दिन(शनिवार) को 1.40 करोड़ और तीसरे दिन अपने कमाई में इजाफा करते हुए 1.75 करोड़ जमा किए। चौथे दिन 94 लाख, पांचवे दिन 1.56 करोड़ बुधवार को 56 लाख रुपए की कमाई की।
875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई पटाखा को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिव्यू दिए हैं। पटाखा का बजट 20 करोड़ बताया जा रहा है।अगर फिल्म की कहानी के बारे में बात करे तो फिल्म दो बहनों की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह दोनों बहनें साथ नहीं रहना चाहती लेकिन किस्मत कैसे उन्हें साथ ला देती है।
#Pataakha is at low levels again on Day 6... Should cross ₹ 7.50 cr in Week 1... Fri 90 lakhs, Sat 1.40 cr, Sun 1.75 cr, Mon 94 lakhs, Tue 1.56 cr, Wed 56 lakhs. Total: ₹ 7.11 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2018
वहीं पटाखा के साथ बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' भी रिलीज हुई है शरत कटरिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक 59.15 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं।
#SuiDhaaga registers 54.22% decline on Day 6 [vis-à-vis Day 1]... Drop in biz was imminent, since Day 5 was a national holiday... Should collect ₹ 62.5 cr in Week 1... Fri 8.30 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.05 cr, Mon 7 cr, Tue 11.75 cr, Wed 3.80 cr. Total: ₹ 59.15 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2018
फिल्म में अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। सुई धागा ने पहले दिन शुक्रवार को 8.30 करोड़, शनिवार को 12. 25 करोड़, रविवार को 16. 05 करोड़, सोमवार को 7 करोड़, मंगलवार को 11.75 करोड़, बुधवार को 3.80 करोड़ कमाए।
बता दें कि 'सुई धागा' का बजट लगभग 30 करोड़ है। जिसे लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को करीब 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।