हॉट लुक छोड़, हाथों में मेंहदी रचाएं यूं नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना-सोशल मीडिया पर छाई फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 30, 2019 09:43 AM2019-05-30T09:43:16+5:302019-05-30T09:44:23+5:30
इन दिनों सुहाना की फैमिली फंक्शन में एथनिक अवतार में फोटो वायरल हो रही है। देसी लुक में सुहाना बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर अक्सर छाई रहती हैं। सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होती रहती हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही सुहाना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।
इन दिनों सुहाना की फैमिली फंक्शन में एथनिक अवतार में फोटो वायरल हो रही है। देसी लुक में सुहाना बहुत ही प्यारी लग रही हैं। सुहाना खान इस फोटो में अपने कजिन्स के साथ मस्ती कर रही हैं। यह किसी के शादी के फंक्शन की फोटो है।
सुहाना की ये खास फोटो कजिन आलिया चिब्बा ने शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। यह फोटो मेंहदी के फंक्शन की हैं जिसमें सुहाना के हाथों में भी मेंहदी लगी हुई है। फोटो में सुहाना मिंट ग्रीन कलर का सूट जिसपर सिल्वर कलर की एम्बॉयडरी हुई है।
कुछ समय पहले सुहाना की अपने दोस्तों के साथ लंदन में पार्टी करते हुए फोटोज वायरल हुई थीं। यह पार्टी उनके दोस्त की बर्थ डे की थी।इन फोटोज में सुहाना व्हाइट कलर की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनें दिखीं थीं। सुहाना इन दिनों विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। वह पढ़ाई करने के बाद ही सिनेमा में अपने कदम रखेंगी।