निधन के 10 महीने बाद पर्दे पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं श्रीदेवी, करिश्मा कपूर ने शेयर किया दिल छू जाने वाला पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 22, 2018 05:45 PM2018-12-22T17:45:30+5:302018-12-22T17:45:30+5:30

 श्रीदेवी के गुजरने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हो चुकी है।

sridevi last film zero released karisma kapoor shared emotional post | निधन के 10 महीने बाद पर्दे पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं श्रीदेवी, करिश्मा कपूर ने शेयर किया दिल छू जाने वाला पोस्ट

निधन के 10 महीने बाद पर्दे पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं श्रीदेवी, करिश्मा कपूर ने शेयर किया दिल छू जाने वाला पोस्ट

बॉलीवुड की मिस हवा हवाई कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को 10 महीने बीत चुके हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में अब श्रीदेवी के चाहने वाले के लिए एक खुशी की बात है कि वह आखिरी बार अपनी अभिनेत्री को पर्दे पर देख पा रहे हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जीरों में नजर आई हैं।

 श्रीदेवी के गुजरने के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हो चुकी है। फिल्म में उनका हद से हद 1 मिनट का रोल होगा जिसमें कुल तीन सीन करीब हैं। लेकिन फिर भी श्री देवी के चाहने वालों के लिए उनका इस फिल्म के जरिए आखिरी बार पर्दे पर नजर आना किसी सौगात से कम नहीं होगा। ऐसे में श्री के साथ फिल्म के सीन में नजर आने वाली करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा है कि शाहरुख खान और टीम 'जीरो' का शुक्रिया जिन्होंने श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका दिया। श्रीदेवी मेरी हमेशा से ही फेवरेट रही हैं। हम लोग आपको बहुत याद करते हैं।' 'जीरो' फिल्म में श्रीदेवी और करिश्मा कपूर कैमियो में नजर आई हैं। इसके साथ ही कई और स्टार्स ने भी कैमियो किया है।

दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में एक पार्टी के दौरान सभी स्टार्स को दिखाया गया है जिसमें श्रीदेवी भी हैं। फिल्म के इसी सीन की तस्वीर करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में करिश्मा श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर 'जीरो' फिल्म की शूटिंग की है।


जीरो पर्दे पर रिलीज हो गई है इसने पहले दिन 20 करोड़ कमाए हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया इसके बाद भी शाहरुख कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्म रेस-3 और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से ओपनिंग डे की कमाई के मामले में पिछड़ गए हैं। 'रेस-3' ने पहले दिन करीब 27 करोड़ कमाए थे तो वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन ही करीब 52 करोड़ की कमाई कर ली थी। जबकि जीरो ने केवल 20 करोड़ के आसपास की कमाई कर पाई है। 

Web Title: sridevi last film zero released karisma kapoor shared emotional post

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे