श्रीदेवी की पहली बरसी के लिए कपूर फैमिली ने की खास तैयारी, जानें कौन-कौन होगा शामिल?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 8, 2019 01:39 PM2019-02-08T13:39:11+5:302019-02-08T13:39:52+5:30
श्रीदेवी की तिथि से पहली बरसी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। ये बरसी उनके मायके में मनाई जाएगी।
बॉलीवुड की दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन को देखते ही देखते एक साल पूरा होने जा रहा है। हर दिल पर राज करने वाली ये एक्ट्रेस बीते साल 24 फरवरी को हमेशा के लिए सभी को छोड़कर चली गई थी।
ऐसे में श्रीदेवी की तिथि के हिसाब से पहली बरसी 14 फरवरी को है। जिस कारण से बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, और खुशी चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए पूजा करेंगे। डीएनए की खबर के अनुसार श्री की पहली बरसी मुंबई में नहीं बल्कि एक्ट्रेस के मायके चेन्नई में मयाई जाएगी।
इसमें बोनी, जाह्नवी और खुशी के अलावा अनिल कपूर, सुनीता कपूर और क्लोज फैमिली मेम्बर्स के शामिल होने की उम्मीद है। खास बात ये है कि बोनी चाहते हैं कि श्री की बरसी तिथि से और उनके मायके मनाई जाए इस कारण से ऐसा हो रहा है। साथ ही एक्ट्रेस की पहली बरसी की तैयारी भी परिवार के लोगों ने शुरू कर दी हैं। जल्द ही पूरा परिवार और करीबी लोग श्री के मायके पहुंच जाएंगे।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था।यहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए गई थीं। उनका निधन बाथटब में डूबने से हुआ था। उनके निधन के वक्त पति बोनी दुबई ही मौजूद थे।