मां श्रीदेवी के बर्थडे पर जाह्नवी ने शेयर की स्पेशल ब्लैक एंड व्हाइट फोटो, लिखी इमोशनल बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 13, 2020 02:29 PM2020-08-13T14:29:10+5:302020-08-13T14:29:10+5:30
जाह्नवी आए दिन मां की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब आज खास दिन पर एक बार फिर से श्रीदेवी को उनकी बेटी ने इन्टाग्राम पर फोटो शेयर करके याद किया है।
बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। वह हर एक अंदाज से फैंस को अपनी तरफ बखूबी खींचना जानती थीं। फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस के निधन के इतने दिनों बाद भी फैंस श्रीदेवी को भूले नहीं पाए हैं। श्रीदेवी को अपनी खास तरह की एक्टिंग और चुलबुलेपन के लिए जाना जाता था। ऐसे में आज श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक्ट्रेस को उनकी प्यारी बेटी जाह्नवी कपूर ने याद किया है।
श्रीदेवी ने अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म धड़क भी देख नहीं पाई थी। जाह्नवी आए दिन मां की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब आज खास दिन पर एक बार फिर से श्रीदेवी को उनकी बेटी ने इन्टाग्राम पर फोटो शेयर करके याद किया है।
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के साथ ब्लैक एंड वाइट में एक खूबसूरत की फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में मां बेटी का प्यार साफ़ साफ़ झलक रहा हैं। साथ ही इस खुबसूरत फोटो को शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, आई लव यू मम्मा। जान्हवी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
श्रीदेवी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं। अपनी फिल्मों से उन्होंने लाखों फैंस बनाए। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इसमें 'मि. इंडिया', 'चांदनी', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज़' और' मॉम' जौसी फिल्में शामिल हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है।