पहली नजर में श्रीदेवी पर फिदा हो गए थे बोनी कपूर, पढ़ें दोनों के इश्क की दास्ताँ
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 25, 2018 09:31 IST2018-02-25T09:30:49+5:302018-02-25T09:31:26+5:30
बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया है।

पहली नजर में श्रीदेवी पर फिदा हो गए थे बोनी कपूर, पढ़ें दोनों के इश्क की दास्ताँ
मुंबई, 25 फरवरी: बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया है। अपने अभिनय, डांस व खूबसूरती का फैंस पर श्रीदेवी ने ऐसा जादू किया कि उनकी आखिरी सांस तक वो बरकरार रहा। अचानक हुई उनकी मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की लवस्टोरी भी हर किसी के लिए एक दास्तां जैसी है।
अनिल कपूर के बड़े भाई को चुना
बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरो का राजा जैसी कई हिट फिल्में बनाईं। लेकिन श्री देवी को लेकर बनाईं इन फिल्मों की खास बात ये थी कि इन सभी फिल्मों में उनके छोटे भाई अनिल कपूर लीड रोल में रहते थे। अनिल कपूर के साथ काम करते करते ना जाने कब हजारों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी का दिल उनके ही बड़े भाई बोनी कपूर पर आ गया। बोनी और श्रीदेवी ने जब शादी की तो हर कोई चौंक गया था, क्योंकि बोनी पहले शादीशुदा थे और 2 बच्चों के पिता भी थे।
इश्क की दास्तां
श्रीदेवी ने बोनी कपूर से 2 जून 1996 में शादी की थी। कहते हैं कि फिल्म 'सोलहवां सावन' में श्रीदेवी को देखते ही बोनी का दिल उन पर आ गया था। दोनों के इश्क की शुरुआत एक तरफा प्यार से हुई थी, जो बोनी कपूर की तरफ से था। इन दोनों का प्यार फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान परवान चढ़ा था। कहते हैं 1970 के दशक में जब श्रीदेवी तमिल फिल्म कर रही थी उस समय बोनी खास उनसे मिलने चेन्नई गए थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इन दोनों की मुलाकात तब संभव नहीं हो पाई थी। पर फिर भी धीरे धीरे दोनों का प्यार परवान बढ़ने लगा।
श्रीदेवी ने बोनी का कहा था ना
कहते हैं श्रीदेवी को बोनी पसंद नहीं आए थे लेकिन कहते हैं ना इश्क के आगे हर कोई हार जाता है वही इनके साथ ही हुआ था। कहते हैं श्रीदेवी के ऊपर अपना जादू चलाने के लिए उन्होंने मिस्टर इंडिया के लिए उन्हें कास्ट किया था। लेकिन इस फिल्म के लिए श्रीदेवी बहुत मुश्किल से मानी थीं।
अचानक की थी श्रीदेवी-बोनी ने शादी
अपने फैंस को श्रीदेवी ने तब चौंका दिया था जब 1996 में उन्होंने 8 साल बड़े बोनी के साथ शादी की थी। कहा जाता है कि बोनी उस समय उनके साथ शादी के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे, लेकिन उन्हें मजबूरी में शादी करने पड़ी थी। उस समय मीडिया में चली खबरों के अनुसार जब श्रीदेवी की शादी फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से हुई, उस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं। जिस कारण से श्रीदेवी और बोनी को फेरे लेने पड़े थे।
यह भी पढ़ें: दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

