साउथ के सुपरस्टार विजय की मौत की झूठी खबर पर भड़के फैंस, क्रिकेटर आर अश्विन ने भी किया ट्वीट

By मेघना वर्मा | Published: July 29, 2019 05:49 PM2019-07-29T17:49:42+5:302019-07-29T17:49:42+5:30

विजय साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने लगातार इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है।

south superstar vijay fake death news trending on twitter | साउथ के सुपरस्टार विजय की मौत की झूठी खबर पर भड़के फैंस, क्रिकेटर आर अश्विन ने भी किया ट्वीट

साउथ के सुपरस्टार विजय की मौत की झूठी खबर पर भड़के फैंस, क्रिकेटर आर अश्विन ने भी किया ट्वीट

Highlightsसाउथ के सुपरस्टार विजय की मौत की फेक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।सिर्फ यही नहीं सोशल मीडिया पर #RIPactorVIJAY भी ट्रेंड कर रहा था।

सोशल मीडिया के जमाने में लोग ना सिर्फ एक-दूसरे से कनेक्ट रहते हैं बल्कि अपनी बात एक दूसरे तक पहुंचाते है। देखा जाए तो सोशल मीडिया के बहुत से फायदे हैं मगर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल झूठी खबरे फैलाने में करते हैं। 

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फेक न्यूज चली जिसने साउथ के सुपरस्टार विजय के फैंस को हिला कर रख दिया। दरअसल ट्वीटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड करने लगा। एक्टर के निधन की इस झूठी खबर ने फैंस को झकझोर दिया। विजय के फैंस इस खबर से बौखला से गए। बात इस कदर बढ़ गई कि क्रिकेटर आर अश्विन को भी इस मुद्दे पर ट्वीट करना पड़ा। 

अश्विन ने ट्वीट करके लिखा, 'कुछ दिनों पहले हमारी धरती से एक ग्रह टकराने वाला था। जिससे धरती को बहुत भारी नुकसान होता मगर वो चूक गया। देश के कई हिस्से मानसून और सूखे की चपेड़ में हैं, देश में कितनी ही आपराधिक घटनाएं हो रही हैं मगर हमारे देश के युवा इस समय ट्वीटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड कर रहे हैं।'

बता दें विजय साउथ के सुपरस्टार हैं। उन्होंने लगातार इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है। वहीं विजय की मौत की झूठी खबर फैलाने वालों पर विजय के प्रशंसक जमकर बरस भी रहे हैं।

Web Title: south superstar vijay fake death news trending on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे