लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत गंभीर, 22 दिन से चल रहा है इलाज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 28, 2020 08:14 IST

डॉक्‍टर ने कहा- बांग्ला एक्‍टर को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है, लेकिन किडनियां और कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्दे सौमित्र चटर्जी की हालत मंगलवार को और बिगड़ गई तथा उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा हैअस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी

 प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत मंगलवार को और बिगड़ गई तथा उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है. अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी. डॉक्टर ने कहा कि 85 वर्षीय अभिनेता का पिछले 22 दिन से इलाज चल रहा है और वह दूसरे स्तर के निमोनिया से ग्रस्त हैं.

जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए चटर्जी की किडनियां ठीक से काम नहीं कर रही हैं. चटर्जी मुश्किल से ही होश में आ रहे हैं. उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है और शरीर में पानी की कमी का उपचार भी चल रहा है. उनके शरीर में यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर बहुत बढ़ गया है और उन पर उपचार का असर नहीं हो रहा है. वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्ग अभिनेता की मस्तिष्क की स्थिति भी बिगड़ गई है और यह प्रमुख चिंता की बात है. चटर्जी को सोमवार शाम को वेंटीलेटर पर रखा गया था.

उनका हीमोग्लोबिन स्तर और प्लेटलेट की संख्या गिर गई है. अभिनेता को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद 6 अक्तूबर को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था. संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह गैर-कोविड आईटीयू में लाया गया था.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच