लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के निधन से जुड़े आरोपों पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, पिता आदित्य पंचोली भी भड़के

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 6, 2020 10:41 IST

सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन से उनके अफेयर की खबरों को गलत बताया। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के साथ अपनी लड़ाई की खबरों का भी खंडन किया।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज पंचोली ने एक इंटरव्यू में इस तरह की खबरों का खंडन किया है।यह दावा भी किया गया था कि सूरज और सुशांत के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई थी और सलमान खान ने इसकी वजह से सुशांत को फटकार लगाई थी।दिशा सालियान के मामले में सूरज पंचोली का नाम उछाले जाने से उनके पिता आदित्य पंचोली खासे नाराज हो गए हैं।

सूरज पंचोली को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज खबर छाई हुई थी। इसमें कहा गया था कि सूरज का सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान से अफेयर था और वह सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी। इस खबर पर सूरज पंचोली का पारा गर्म हो गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस तरह की खबरों का खंडन किया है। सूरज ने कहा कि वह दिशा को जानते भी नहीं थे। सूरज ने कहा, ''मैं यह भी नहीं जानता कि दिशा कौन है? मैं उसे अपने जीवन में कभी नहीं मिला। मुझे सुशांत की मृत्यु के बाद उसके बारे में पता चला और मुझे इसमें शामिल परिवारों के लिए बुरा लग रहा है। किसी ने यह बकवास सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसे एक फिल्म की कहानी की तरह बनाकर पेश किया गया।'' 

सूरज और सुशांत के बीच थी लड़ाई की खबरें

यह दावा भी किया गया था कि सूरज और सुशांत के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई थी और सलमान खान ने इसकी वजह से सुशांत को फटकार लगाई थी। इसके बारे में भी सूरज पंचोली ने अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने कहा, ''सुशांत के साथ कौन-सी लड़ाई? मैंने उसके साथ कभी कोई बहस नहीं की। मैंने पहले भी स्पष्ट किया है और सलमान खान मेरे जीवन में क्यों इंटरफेयर करेंगे? उनके पास कोई और काम नहीं है क्या?''

आदित्य पंचोली भी भड़के

दिशा सालियान के मामले में सूरज पंचोली का नाम उछाले जाने से उनके पिता आदित्य पंचोली खासे नाराज हो गए हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग मेरे बेटे के बारे में इतनी बकवास बातें क्यों कर रहे हैं। प्रसिद्धी पाने के लिए लोग किसी भी सितारे पर दवाब बनाने के लिए तैयार रहते हैं। लोगों को ये नहीं समझ आता कि ऐसे आरोपों की वजह से मेरे बेटे सूरज को कितनी मानसिक पीड़ा हो रही है। 

सूरज को माना जाता है जिया खान की मौत का जिम्मेदार 

पिछले 8 साल से लोग मेरे बेटे को जिया खान की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। कोई उसे रेपिस्ट बताता है तो कई खूनी कहता है। अब ये मामला शांत होने लगा है तो विरोधियों ने सुशांत और दिशा सालियान के साथ सूरज का नाम भी जोड़ दिया है। इस घटना ने उसे बुरी तरह से तोड़ दिया है। यदि उसने कुछ कर लिया तो जिम्मेदार कौन होगा।''

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच