सोनू सूद का नया वीडियो हुआ वायरल, कानून के उल्लंघन का लगा आरोप, जानें मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 15, 2022 12:54 PM2022-12-15T12:54:43+5:302022-12-15T13:19:45+5:30
बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता सोनू सूद अपने शानदार अभिनय के साथ दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। हाल ही उनका एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना, जिसमें वो चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठ कर सफर का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस उनसे नाराज हो गए हैं।
मुंबई: रील और रियल लाइफ हीरो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने शानदार अभिनय के अलावा अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं, पर इस बार मामला कुछ और ही है। दरअसल हाल ही में वायरल एक वीडियो के चलते सोनू सूद के फैंस उनसे काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इस छोटे से वीडियो में सोनू ट्रेन के दरवाजे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही ट्रेन चलती है वो अपने बगल में लगे हैंडल को पकड़ लेते हैं और चलती ट्रेन में हवा का आनंद लेते दिखाई देते हैं। सोनू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोग अभिनेता के इस कारनामे पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि ‘रेल की पटरियों पर या उसके पास कभी भी फोटो या वीडियो न लें। यह न केवल खतरनाक है, बल्कि सीधे रेलमार्ग पर होना भी अवैध है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘सर जी, सीट पर बैठ जाओ नहीं तो रेलवे चालान कर देंगा।' एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि ‘आप जैसे लोग इस तरह से वीडियो बनाएंगे तो आम लोगों में क्या संदेश जाएगा।? दरवाजे पर बैठना रेलवे नियम के अनुसार कानूनन अपराध है'
— sonu sood (@SonuSood) December 13, 2022
आपको बता दें रेल नियम के मुताबिक सोनू गैर कानूनी काम कर रहे हैं। ट्रेन की छत पर, कोच के गेट पर खड़े या बैठकर यात्रा करना खतरे से भरा तो है, लेकिन यह कानूनी तौर पर भी गुनाह है। ऐसा करने वाले को जेल भी हो सकती है। रेलवे एक्ट की धारा 156 के अनुसार, छत या ट्रेन के गेट पर यात्रा पर यात्री को 500 रुपये की जेल के साथ 3 महीने की जेल भी हो सकती है।