400 प्रवासी परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिर सामने आए सोनू सूद, कह डाली ये बड़ी बात

By भाषा | Published: July 13, 2020 04:55 PM2020-07-13T16:55:14+5:302020-07-13T16:55:14+5:30

अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।

Sonu Sood Pledges Support for Over 400 Families of Deceased Injured Migrants | 400 प्रवासी परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिर सामने आए सोनू सूद, कह डाली ये बड़ी बात

अभिनेता सोनू सूद। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsसूद हजारों प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले महीने, अभिनेता ने 300 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य भेजने में मदद करने के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी। 

अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में मारे गए और घायल हुए प्रवासी मजदूरों के 400 से अधिक परिवारों की आर्थिक मदद करने का संकल्प लिया है। फिल्म ‘दबंग’ के अभिनेता ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ संपर्क किया और लॉकडाउन में जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूरों का पता और बैंक विवरण लिया। 

सूद ने एक बयान में कहा, "मैंने मारे गए या घायल हुए प्रवासियों के परिवारों के सुरक्षित भविष्य के लिए मदद करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।" सूद हजारों प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले महीने, अभिनेता ने 300 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य भेजने में मदद करने के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी। 

कई जिंदगियों पर लॉकडाउन का गहरा असर

सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग बताते हैं अपनी परेशानी

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं।

Web Title: Sonu Sood Pledges Support for Over 400 Families of Deceased Injured Migrants

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे