बाढ़ ने तबाह किया इस लड़की का घर-भीग गई किताबें, वीडियो देखकर भावुक हुए सोनू सूद, कहा- 'आंसू पोंछ ले बहन...'

By अमित कुमार | Published: August 20, 2020 09:16 AM2020-08-20T09:16:53+5:302020-08-20T09:16:53+5:30

लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद ने अब बाढ़ से परेशान एक लड़की की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।

sonu sood help Video of Girl Sobbing After Losing Books and House in Flood | बाढ़ ने तबाह किया इस लड़की का घर-भीग गई किताबें, वीडियो देखकर भावुक हुए सोनू सूद, कहा- 'आंसू पोंछ ले बहन...'

भीगी हुई पुस्तकों को देख बच्ची के आंखों में आंसू। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsसोनू सूद बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने हाल ही में बाढ़ में परेशानी झेल रही एक लड़की की मदद करने का एलान किया है।वीडियो में लड़की अपनी भीगी किताबों को देखकर रोने लगती हैं।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों जितना संभव हो सके लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं।

अब सोनू सूद बाढ़ की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने हाल ही में बाढ़ में परेशानी झेल रही एक लड़की की मदद करने का एलान किया है। एक शख्स ने ट्विटर पर एक लड़की का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में लड़की का घर बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गया है। वीडियो में लड़की अपनी भीगी किताबों को देखकर रोने लगती हैं।

भीगी हुई पुस्तकों को देख बच्ची के आंखों में आंसू 

शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा, '15-16 अगस्त की दरम्यानी रात आये बाढ़ में अंजली का घर लगभग जमींदोज हो गया। नेस्तानाबूद हुए घर को देखकर तो नहीं मगर बांस की बनी टोकरी में रखी हुईं अपनी भीगी हुई पुस्तकों को देख इस आदिवासी बच्ची के आंखों में आंसू आ गए। किसी आदिवासी बच्ची में ऐसा पुस्तक प्रेम मैंने पहली दफा देखा।' वीडियो को देखने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने भावुक होते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आसूं पोछ ले बहन, किताबें भी नई होंगी और घर भी।' 

पिता ने बेटियों की फीस के लिए सोनू सूद से मांगी मदद

इससे पहले सोनू सूद ने दो छोटी बच्चियों की पढ़ाई करवाने में मदद की घोषणा की थी। इन दो बच्चियों का सोनू सूद ने स्कूल में एडमिशन करवाया है। एक शख्स ने अपनी दो बेटियों की पढ़ाई के लिए सोनू सूद से मदद मांगी थी। जिसके बाद एक्टर ने बिना देर किए उनकी बच्चियों की मदद के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और उनका दाखिला करा दिया।

Web Title: sonu sood help Video of Girl Sobbing After Losing Books and House in Flood

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे