लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इस सिंगर को ब्रिटेन में मिला ‘21वीं सदी आइकन अवॉर्ड’

By भाषा | Updated: September 20, 2019 19:03 IST

Open in App

बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक सोनू निगम को लंदन में आयोजित वार्षिक ‘21 वीं सदी आइकन अवॉर्ड्स’ में ‘मैग्निफिसेंट परफॉर्मिंग आर्ट्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। पिछले हफ्ते भव्य तरीके से आयोजित समारोह में सोनू विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं में शामिल थे जिन्हें दुनियाभर से नामांकित सैकड़ों उद्यमियों और सफल लोगों के बीच से चुना गया था।

संगीत प्रस्तुति देने के लिए ब्रिटेन के दौरे पर आए सोनू ने पुरस्कार ग्रहण करने के वक्त कहा, मैं इस सम्मान के लिए चुने जाने पर विनम्रता से धन्यवाद देता हूं। कुल 22 देशों से नामांकन किया गया था और ऐसे में पुरस्कार के लिए चुना जाना मेरे लिए बहुत महत्व रखता है।

‘21 वीं सदी आइकन अवॉर्ड्स’ ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के उद्यमी एवं स्क्वॉयर्ड वॉटरमेलन लिमिटेड के सह संस्थापक तरुण गुलाटी और प्रीति राणा की सोच का नतीजा है। इस वर्ष पुरस्कार के लिए करीब 700 नामांकन आए थे जिनमें से 44 को अंतिम दौर के लिए चुना गया।

गत शुक्रवार को आयोजित समारोह में इंडिया टुडे समूह की उपाध्यक्ष कल्ली पुरी को मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समुद्री जीव वैज्ञानिक आशा डे वोस को हिंद महासागर में ब्लू व्हेल पर शोध और समुद्री शिक्षा के लिए पुरस्कृत किया गया। 

टॅग्स :सोनू निगम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO:'दिल पे चलाई छूरियां' से वायरल हुए राजू कलाकार से मिले सोनू निगम

भारतSubrata Roy Funeral:लखनऊ से लेकर नोएडा तक सहारा के कर्मचारियों में शोक की लहर

बॉलीवुड चुस्कीसोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी, डिजिटल लॉकर से निकाले गए पैसे, पुराने ड्राइवर पर मामला दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस