लाइव न्यूज़ :

मच्छरों से तंग हुए सोनू निगम, जानिए पूरा मामला?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 21, 2019 08:36 IST

सोनू पूरे मन से वहां मौजूद श्रोताओं की मांग पर उनके पसंदीदा गाने गाए जा रहे थे, पर अचानक उन्हें 10 मिनट के लिए एकदम खामोश होना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देगत दिनों उम्दा गायक सोनू निगम एक घटनाक्रम के चलते काफी चर्चा में रहेयह घटना आम आदमी की परेशानी से जुड़ी हुई थी

गत दिनों उम्दा गायक सोनू निगम एक घटनाक्रम के चलते काफी चर्चा में रहे. यह घटना आम आदमी की परेशानी से जुड़ी हुई थी. हुआ यूं कि सोनू कोलकाता के साल्टलेक मैदान के मंच पर परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान अचानक मच्छरों की वजह से उनके गाने में बाधा आई.

सोनू पूरे मन से वहां मौजूद श्रोताओं की मांग पर उनके पसंदीदा गाने गाए जा रहे थे, पर अचानक उन्हें 10 मिनट के लिए एकदम खामोश होना पड़ा. यह कहना व्यर्थ है कि प्रायोजकों को वहां से मच्छर भगाने के लिए ब्रेक लेना पड़ा था. असल में स्टेज पर इस कदर मच्छर जमा हो गए थे कि कार्यक्रम पेश करना मुश्किल हो गया था. सोनू के मंुह में भी तीन-चार मच्छर चले गए थे. ऐसे में जैसे-तैसे उन्होंने अपना कार्यक्रम पूरा किया. सोनू एक विवाद के चलते भी हाल के दिनों में परेशान रहे.

असल में अनु मलिक और कैलाश खेर का सपोर्ट करने के चक्कर में उन्होंने अपने लिए एक मुसीबत मोल ले ली है. इस मुसीबत का नाम सोना महापात्रा है. वैसे बॉलीवुड में 'मी टू' कैम्पेन की चपेट में आए अभियुक्तों का सोनू समर्थन करते रहे हैं.

सोना महापात्रा ने जब यौन उत्पीड़न को लेकर गायक कैलाश खेर को अभियुक्त बनाया तो सोनू ने सोना के संगीतकार पति राम संपत से कहा कि वह अपनी बीवी को संभाल के रखे. सोना को यह बात बहुत बुरी लगी और उन्होंने इस अपमानजनक मंतव्य का करारा जवाब दिया. अब सोना का कहना है कि कैलाश खेर पर इल्जाम लगाने के बाद से कैलाश और सोनू की साठगांठ से उनकेे एक के बाद एक शो खारिज हो रहे हैं.

टॅग्स :सोनू निगम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'घर कब आओगे' टीज़र रिलीज़: 'बॉर्डर 2' के इस गाने को किया गया रिक्रिएट, सोनू निगम के साथ अरिजीत और विशाल मिश्रा की खूबसूरत आवाज़, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीNational Lata Mangeshkar Award: सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO:'दिल पे चलाई छूरियां' से वायरल हुए राजू कलाकार से मिले सोनू निगम

भारतSubrata Roy Funeral:लखनऊ से लेकर नोएडा तक सहारा के कर्मचारियों में शोक की लहर

बॉलीवुड चुस्कीसोनू निगम के पिता के घर से 72 लाख रुपये की चोरी, डिजिटल लॉकर से निकाले गए पैसे, पुराने ड्राइवर पर मामला दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस