आालिया और रणबीर के रिश्ते पर मां सोनी ने लगाई मुहर, कही ये छू जाने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 28, 2019 09:37 AM2019-03-28T09:37:01+5:302019-03-28T09:37:01+5:30

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर किसी से छिपा नहीं है, दोनों का रिश्ता उनके परिवारवालों को मंजूर है। अब आलिया भटट् की मां सोनी राजदान ने बेटी की पसंद को अपनी पसंद बताया है।

soni razdan support too alia and ranbir kapoor affair | आालिया और रणबीर के रिश्ते पर मां सोनी ने लगाई मुहर, कही ये छू जाने वाली बात

आालिया और रणबीर के रिश्ते पर मां सोनी ने लगाई मुहर, कही ये छू जाने वाली बात

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर अब लगभग खुल्लम खुल्ला हो गया है। दोनों ने अब अपने प्यार का इजहार करना सभी के सामने भी शुरू कर दिया है। हाल ही में जी सिने और फिल्म फेयर अवार्ड में इसका नजारा देखने को मिला है।

दोनों की शादी की खबरों कई दिनों से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के घरवालों को इनका रिश्ता मंजूर है। अब आलिया भटट् की मां सोनी राजदान ने बेटी की पसंद को अपनी पसंद बताया है।

हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने इन दोनों के रिश्ते पर हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि ये आलिया की पर्सनल लाइफ है और रणबीर कपूर एक प्यारा बच्चा है। आलिया ने अब तक किसको डेट किया और और अब किसको कर रही है ये उसकी लाइफ है। उसकी पसंद जरुरी है। मैं हमेशा उसके साथ हूं।  

सोनी

ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं खुश हूं अगर आलिया खुश है। आलिया के सफल करियर पर बोलते हुए सोनी राजदान ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इससे पहले आलिया के पिता महेश भट्ट भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। 

कहा जा रहा है कि रणबीर और आलिया ऋषि कपूर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके वापस आते ही। दोनों शादी कर लेंगे। अब दोनों के परिवारवालों के बयान से साफ नजर आता है कि ये रिश्ते उन्हें मंजूर है।

Web Title: soni razdan support too alia and ranbir kapoor affair

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे