लाइव न्यूज़ :

Sonchiriya Film Dialogues: ये हैं सोनचिड़िया फिल्म के पांच दमदार डायलॉग्स

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2019 17:41 IST

Sonchiriya Film Dialogues:फिल्म में डाकू मान सिंह जब पुलिस की गोली से घायल हो जाता है तो उसका साथ उससे उसका हाल पूछता है। इस पर मान सिंह कहता है, ''सरकारी गोली से कोई मरता है, इनके तो वादों से मरता है, बहनों-भाइयोन..।''

Open in App

Sonchiriya Film Dialogues: चंबल और बीहड़ के डाकुओं की कहानी पर बनी एक और फिल्म सोनचिड़िया शुक्रवार (1 मार्च) को सिनेमाघरों में आ गई। फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल दिग्गज कलाकारों को देखते हुए यह जिज्ञासा उठना लाजमी है कि इसके संवाद दमदार होंगे। मनोज वाजपेई तो अपनी डायलॉग डिलिवरी के लिए खासे जाने जाते हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत डाकू के किरदार में कैसे लगते हैं और फिल्म के बाकी कलाकार जैसे कि भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा की अदाकारी ने फिल्म में कितनी जान फूंकी यह भी बात भी दर्शकों को उत्सुक करती हैं। तो आइये आपको फिल्म के पांच दमदार संवादों से रूबरू कराते हैं जो हो सकता है कि आपको सिनेमाघर खींच ले जाएं। 

फिल्म में डाकू मान सिंह जब पुलिस की गोली से घायल हो जाता है तो उसका साथ उससे उसका हाल पूछता है। इस पर मान सिंह कहता है, ''सरकारी गोली से कोई मरता है, इनके तो वादों से मरता है, बहनों-भाइयोन..।''

एक जगह लखना के किरदार में सुशांत बेहद जज्बाती डायलॉग बोलते हैं, ''गैंग से तो भाग लूंगा वकील, अपने आप से कैसे भागूंगा।''

फिल्म यह डायलॉग भी ध्यान खींचता है, ''सबसे बड़ी वर्दी होती है ये चमड़ी, तेरी मेरी ठाकुरों की चमड़ी है, कोई कितने भी स्टार लगा ले, इस चमड़ी पर स्टार नहीं लगता है, जैसे आये वैसे गए।''

दरोगा बने आशुतोष राणा एक जगह डाकुओं से कहते हैं, ''सरेंडर करोगे तो जान भी बचेगी और सरकारी कारतूस भी, देश भी आगे बढ़ेगा..।''

एक डायलॉग दो जगह आकर पारिस्थितिकी तंत्र का ज्ञान देता है, ''सांप खाएगा चूहे को, सांप को खाएगा गिद्ध, यही नियम है दुनिया का, कह गये साधु सिद्ध।''

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतफिल्म समीक्षाफिल्मसोन चिड़ियाभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल