लाइव न्यूज़ :

कई बदलावों के बाद फिल्म 'सोनचिड़िया' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

By भाषा | Updated: February 9, 2019 09:13 IST

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘‘सोनचिड़िया’’ में सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के सुझाए तीन बदलाव निर्माताओं द्वारा शामिल किए जाने के बाद उसे ‘‘ए’’ सर्टिफिकेट दिया गया है।

Open in App

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘‘सोनचिड़िया’’ में सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के सुझाए तीन बदलाव निर्माताओं द्वारा शामिल किए जाने के बाद उसे ‘‘ए’’ सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म के निर्माता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

इस फिल्म की शूटिंग चंबल में हुई है। इसमें डकैतों के वर्चस्व वाले एक कस्बे को दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिका सुशांत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और अन्य ने निभाई है। 

फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने यहां फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘फिल्म को मंजूरी मिल गई है, बाधा दूर हो गई। अब विवाद पर गौर नहीं करें। उन्हें (सीबीएफसी को) फिल्म पसंद आई और उन्होंने तीन सुझाव दिए थे जो इसमें शामिल कर लिए गए।‘‘ 

उड़ता पंजाब, इश्किया और डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक चौबे ने कहा कि कोई समस्या नहीं है। फिल्म को मंजूरी मिल गई है। फिल्म ‘‘ए’’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी।

स्क्रूवाला की नयी फिल्म ‘‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’’ इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है। वह अब बॉक्स ऑफिस पर ‘‘सोनचिड़िया’’ के भी धमाल मचाने की उम्मीद करते हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमनोज बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस