शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी सोनम कपूर? जानिए सच्चाई

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 23, 2018 11:07 IST2018-04-23T11:07:04+5:302018-04-23T11:07:04+5:30

अटकलें लगाई जा रही हैं कि आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम कपूर बॉलीवुड में काम करना छोड़ देंगी। जानें क्या है पूरी सच्चाई?

Sonam Kapoor will shift in london and quit Bollywood after marriage? here is the truth | शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी सोनम कपूर? जानिए सच्चाई

शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी सोनम कपूर? जानिए सच्चाई

मुंबई, 23 अप्रैल: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शादी के बाद सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन में जाकर बस जाएंगी। यहीं से यह अफवाह भी फैली कि सोनम कपूर बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी। हालांकि हकीकत कुछ और बयां कर रही है।

यह भी पढ़ेंः सोनम कपूर की शादी से लेकर शाहिद कपूर के दोबारा पिता बनने तक, पढ़ें पूरे हफ्ते की बड़ी खबरें

अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद फिल्में छोड़ देने की बात पूरी तरह से गलत है। बल्कि सोनम कपूर तो और शिद्दत से बॉलीवुड फिल्मों पर फोकस करेंगी। और बॉलीवुड को अलविदा कह देंगी। शादी के कुछ दिनों बाद ही वो अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन करने वाली हैं।

यह भी पढ़ेंः जब सुभाष घई ने कहा, संजय दत्त माधुरी दीक्षित से कभी शादी नहीं करेगा

वीरे दी वेडिंग के अलावा सोनम कपूर संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित बॉयोपिक में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा उन्हें अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनने वाली द ज़ोया फैक्टर के लिए भी लाइन-अप किया गया है। वो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में भी किरदार निभा रही हैं। इसमें उनके साथ अनिल कपूर भी हैं।

बता दें कि सोनम कपूर की शादी की डेट को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पहले खबरें आ रही थी कि सोनम और आनंद इस साल मई की 6-7 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की ओर से खबर है कि 7 और 8 मई को शादी को सारी रस्मों को पूरा किया जाएगा।

English summary :
There is speculation that after marriage, Sonam Kapoor will go to London with her husband Anand Ahuja and quit bollywood.


Web Title: Sonam Kapoor will shift in london and quit Bollywood after marriage? here is the truth

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे