बहन रिया कपूर की शादी में दिखा सोनम कपूर का ग्लैमरस अंदाज, पापा अनिल कपूर भी ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

By वैशाली कुमारी | Published: August 15, 2021 01:23 PM2021-08-15T13:23:48+5:302021-08-15T13:26:57+5:30

शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ मीडिया अपीयरेंस के लिए आईं तो उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया। सोनम ने बहन रिया की शादी में बेहद खूबसूरत ड्रेस और ज्वैलरी के साथ वो काफी कमाल दिख रहीं थी।

'Sonam Kapoor was seen at the wedding of sister Riya Kapoor in glamorous style | बहन रिया कपूर की शादी में दिखा सोनम कपूर का ग्लैमरस अंदाज, पापा अनिल कपूर भी ट्रेडिशनल लुक में आए नजर

सोनम कपूर

Highlightsसोनम कपूर के साथ-साथ, सोनम और रिया के पापा अनिल कपूर भी काफी कमाल के अंदाज में दिखाई दियेमाथे पर बड़ा सा मांग टीका, बड़े-बड़े झुमके, गले में हार और डिजाइनर आउटफिट में सोनम कमाल कि लग रही थी

सोनम कपूर के स्टाइल के बारे में तो हर कोई जानता है कि वो जो भी कुछ पहनती हैं, चर्चा का विषय बन जाता है। शनिवार को बहन रिया कपूर की शादी में भी उनका अंदाज देखने लायक था। माथे पर बड़ा सा मांग टीका, बड़े-बड़े झुमके, गले में हार और डिजाइनर आउटफिट में सोनम कमाल की लग रही थी। छोटी बहन रिया की शादी में बड़ी बहन सोनम कपूर  इस लुक में काफी खूबसूरत भी दिख रहीं थीं।

 लुक देखकर हर कोई हुआ हैरान : 

शादी के बाद सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ मीडिया अपीयरेंस के लिए आईं तो उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया। सोनम ने बहन रिया की शादी में बेहद खूबसूरत ड्रेस और ज्वैलरी के साथ वो काफी कमाल दिख रहीं थी। रिया कपूर और करण बूलानी की शादी के बाद सोनम मेहमानों को बाहर तक छोड़ने आई थीं, तभी उनकी ये तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं।

सिर्फ सोनम ही नहीं, अनिल कपूर का भी लुक देखने लायक 

सोनम कपूर के साथ-साथ, सोनम और रिया के पापा अनिल कपूर भी काफी कमाल के अंदाज में दिखाई दिये। अक्सर टिप टॉप सूट में नजर आने वाले अनिल कपूर आज धोती कुर्ते में यानी पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुए। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी में नीले रंग का कुर्ता और सफेद रंग की धोती, के साथ माथे पर टीका लगाया हुआ था और उन्होनें घंटों से बाहर इंतजार कर रहे फोटोग्राफर्स को मिठाईयाँ भी खिलाई।

Web Title: 'Sonam Kapoor was seen at the wedding of sister Riya Kapoor in glamorous style

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे