जल्द भारत को अलविदा कह सकती हैं सोनम कपूर, पति संग इस देश में होंगी शिफ्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 16, 2019 02:52 PM2019-07-16T14:52:02+5:302019-07-16T14:52:02+5:30

सोनम कपूर जल्द भारत को छोड़कर लंदन में शिफ्ट हो जाएंगी। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार एक्ट्रेस अपने मुंबई के घर को बेचने का प्लान कर रही हैं।

sonam kapoor to sell mumbai house | जल्द भारत को अलविदा कह सकती हैं सोनम कपूर, पति संग इस देश में होंगी शिफ्ट

जल्द भारत को अलविदा कह सकती हैं सोनम कपूर, पति संग इस देश में होंगी शिफ्ट

Highlightsएक्ट्रेस सोमन कपूर ने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों की कमेस्ट्री सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती रहती है।

एक्ट्रेस सोमन कपूर ने 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों की कमेस्ट्री सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलती रहती है। दोनों साथ की फोटो भी अपनी शेयर करते रहते हैं। अब सोनम को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है।

कहा जा रहा है सोनम जल्द भारत को छोड़कर लंदन में शिफ्ट हो जाएंगी। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार एक्ट्रेस अपने मुंबई के घर को बेचने का प्लान कर रही हैं। नॉटिंग हिल में नई प्रापर्टी लेने को सोनम विचार कर रही हैं। 

शादी के बाद से सोनम कभी पति के पास लंदन जाती हैं तो कभी आनंद भारत आते हैं। यानि दोनों का 2 साल से ट्रेवल जारी है। सोनम धीरू भाई स्कूल के पास वाले अपने घर को बेचने की योजना बना रही हैं।

अगर सोनम मुंबई के घर को बेचती हैं तो हो सकता है वह बॉलीवुड को भी अलविदा कह दें। सोनम के घर बेचने की खबर पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। सोनम को आखिरी बार फैंस ने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा था। ये फिल्म होमोसेक्स पर बनी थी। फिल्म में सोनम के साथ पहली बार पर्दे पर पिता अनिल कपूर भी नजर आए थे।

Web Title: sonam kapoor to sell mumbai house

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे