नेपोटिज्म पर सोनम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-पिता ने किसी को भी मेरा नंबर नहीं दिया है
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 14, 2019 10:31 AM2019-09-14T10:31:22+5:302019-09-14T10:31:22+5:30
सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म द जोया फैक्टर को लेकर चर्चा में है। फिल्म 20 सितंबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रस सोनम कपूर जल्द द जोया फैक्टर में नजर आने वाली हैं। सोनम फिल्म के प्रमोशन में भी बिजी हो गई हैं। ये फिल्म 20 सितंबर को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ लीड रोल में साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान हैं। ऐसे में स्टार किड होने के नाते सोनम ने अब नेपोटिज्म पर अपना पक्ष रखा है।
हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में सोनम ने अपना पक्ष रखा है। सोनम ने कहा है कि अगर फिल्मी बैकग्राउंड से आने के फायदे हैं तो जिम्मेदारियां भी हैं। मेरे पिता ने हमें सब कुछ देने के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए अगर हमें चांस मिला है तो हमें उसे ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए।
सोनम का मानना है कि कई लोग नेपोटिज्म शब्द का सही मतलब जाने बगैर इसका इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से ये शब्द नेगेटिव प्रतीत होता है। मेरे पिता ने कभी किसी को मेरा नंबर नहीं दिया है।
वहीं, दलकेर का इस पर कहना है कि नेपोटिज्म शब्द ऐसा साउंड करता है जैसे कुछ आलसी बच्चे जो काम नहीं करते हैं, जो फिल्मों में नहीं जाना चाहते हैं, शूट नहीं करना चाहते हैं और आपका परिवार ऐसा है जैसे मैं तुम्हें ये फिल्म दिलाऊंगा, मैं तुम्हें कुछ दिलाऊंगा, पर ऐसा होता नहीं है।
जोया फैक्टर से सोनम कपूर का खासा उम्मीदे हैं। ये देखना होगा कि ये फिल्म पर्दे पर क्या खास कमास करती है। ये फिल्म लेखिका अनुजा चौहान की किताब पर बनी है। जोया सोलंकी नाम की एक लड़की की है जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म साबित होती है।