सोनम कपूर के बर्थडे पर नई बहू की तरह सजकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने जमकर ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 10, 2019 09:24 AM2019-06-10T09:24:16+5:302019-06-10T09:24:16+5:30

मलाइका अरोड़ाअर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम के बर्थडे पार्टी में साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

sonam kapoor birthday party malaika arora arrives in a saree | सोनम कपूर के बर्थडे पर नई बहू की तरह सजकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने जमकर ट्रोल

सोनम कपूर के बर्थडे पर नई बहू की तरह सजकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने जमकर ट्रोल

Highlightsमलाइका अरोड़ा इस पार्टी में खास अंदाज में खासतौर पर पहुंची थीं।मलाइका ने इस दौरान रेड एंड गोल्डन फ्लोवर प्रिंट वाली सफेद सैटिन साड़ी पहनी थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 34 साल की हो गई हैं। 9 जून को सोनम के अपने जन्मदिन की पार्टी दी गई। इस मौके पर कपूर परिवार के अलावा सोमन के कई दोस्त भी पहुंचे। यहां जिस पर निगाह रही वो थी मलाइका अरोड़ा। पार्टी में पूरी कपूर फैमिली के साथ मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं।

मलाइका इस पार्टी में खास अंदाज में खासतौर पर पहुंची थीं। मलाइका अर्जुन कपूर की चचेरी बहन सोनम के बर्थडे पार्टी में साड़ी पहनकर पहुंची थीं।

मलाइका ने इस दौरान रेड एंड गोल्डन फ्लोवर प्रिंट वाली सफेद सैटिन साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस और मांग टीका लगाया हुआ था। इस लुक को मलाइका ने लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक से पूरा किया था। मलाइका अरोड़ा इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। 

खूबसूरत लुक के बाद भी मलाइक जमकर ट्रोल हुई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मलाइका पार्टी में आई हैं या फिर किसी की शादी में? एक यूजर ने लिखा, 'ननद की बर्थडे पार्टी में नई नवेली बहू ससुराल आई है।' 

दूसरे यूजर ने लिखा, 'लग तो रहा है कि आज मलाइका-अर्जुन की शादी होने वाली है।' वैसे मलाइका के अलावा सोनम कपूर की पार्टी में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सनाया कपूर, अनन्या पांडे, महीप कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर भी नजर आए। 

Web Title: sonam kapoor birthday party malaika arora arrives in a saree

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे