सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस सोशल ने शेयर की गुड न्यूज

By मनाली रस्तोगी | Published: August 20, 2022 04:34 PM2022-08-20T16:34:14+5:302022-08-20T16:48:22+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर एक प्यारे से बेटे की मां बन गई हैं। पति आनंद आहूजा के साथ उनके बेटे का जन्म 20 अगस्त को हुआ।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja welcome a baby boy Neetu Kapoor Farah Khan confirm | सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस सोशल ने शेयर की गुड न्यूज

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस सोशल ने शेयर की गुड न्यूज

Highlightsएक प्यारे से बेटे की मां बनीं सोनम कपूरये गुड न्यूज जानकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।फैंस लगातार कपल को ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं।

मुंबई: दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के घर बेटे का जन्म हुआ है। ये गुड न्यूज जानकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। यही नहीं, फैंस लगातार कपल को ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं। सोनम और आनंद के बेटे का जन्म 20 अगस्त को हुआ है।

वहीं, नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता अनिल और सुनीता कपूर को शुभकामनाएं दी हैं। नीतू कपूर ने जो स्टोरी शेयर की है उसमें लिखा है, "20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाकर स्वागत किया। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है -सोनम और आनंद।"

फिल्ममेकर फराह खान ने भी यही स्टोरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं, सोनम कपूर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। सोनम और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। मार्च 2022 में इस कपल ने घोषणा की कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

फिलहाल, सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। 

Web Title: Sonam Kapoor and Anand Ahuja welcome a baby boy Neetu Kapoor Farah Khan confirm

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे