सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने फैंस संग शेयर किया बेटे का नाम, बताया क्या है उसका मतलब

By मनाली रस्तोगी | Published: September 20, 2022 06:51 PM2022-09-20T18:51:53+5:302022-09-20T18:54:20+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने फैंस के साथ अपने बेटे की पहली तस्वीर साझा की। यही नहीं, कपल ने फैंस को ये भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का क्या नाम रखा है और उसका मतलब क्या है।

Sonam Kapoor and Anand Ahuja name their baby boy Vayu share first picture | सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने फैंस संग शेयर किया बेटे का नाम, बताया क्या है उसका मतलब

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने फैंस संग शेयर किया बेटे का नाम, बताया क्या है उसका मतलब

Highlightsबेटे की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी के मौके पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की है।उन्होंने फैंस को बेटे का नाम भी बताया।कपल ने बेटे के नाम का मतलब भी फैंस को अपने पोस्ट के जरिए बताया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा पिछले महीने एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। उनके बेटे का जन्म 20 अगस्त को हुआ है। वहीं, बेटे की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी के मौके पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बेटे का नाम भी बताया। यही नहीं, कपल ने बेटे के नाम का मतलब भी फैंस को अपने पोस्ट के जरिए बताया है। 

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ तस्वीर साझा करते हुए सोनम और आनंद ने कैप्शन में लिखा, "उस शक्ति की भावना में जिसने हमारे जीवन में नए अर्थ फूंक दिए हैं...हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं...पवित्र, जीवनदायिनी और हमेशा के लिए हमारी आत्मा में, हम हमारे बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं।"

बेटे के नाम के पीछे अपने विचार बताते हुए सोनम और आनंद ने आगे लिखा, "हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है। प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकता है, जितना वह बुराई को नष्ट कर सकता है। वायु को वीर, बहादुर और मंत्रमुग्ध करने वाला सुंदर कहा जाता है। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" सोनम और आनंद आहूजा 8 मई 2018 को एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। 

मार्च 2022 में इस कपल ने घोषणा की कि वो जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। फिलहाल, सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही शोम मखीजा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी, जिसमें पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के इस साल के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है। 

Web Title: Sonam Kapoor and Anand Ahuja name their baby boy Vayu share first picture

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे