सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सोनम और आनंद का ये वीडियो चैट
By विवेक कुमार | Published: October 3, 2018 11:59 AM2018-10-03T11:59:19+5:302018-10-03T11:59:52+5:30
सोनम ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की थी। दोनों कई सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। सोनम की शादी में कई बड़े सेलिब्रेटी शामिल हुए थे।
मुंबई, 3 अक्टूबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सोनम और उनके पति आनंद आहूजा का एक वीडियो चैट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें आनंद सोनम को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में सोनम फेस क्लीनिंग नेपकिन से अपना मेकअप छुटा रही हैं।
बता दें कि सोनम अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी रहती हैं। वहीं आनंद अपने बिजनेस के चलते विदेश में रहते हैं। ऐसा कई बार होता है जब दोनों एकदूसरे से मिल नहीं पाते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि सोनम ने आनंद आहूजा से 8 मई 2018 को शादी की थी। दोनों कई सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे। सोनम की शादी में कई बड़े सेलिब्रेटी शामिल हुए थे।
अगर वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो शादी के बाद सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज हुई थी। जिसे लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर और स्वरा भास्कर भी थीं। वैसे जल्द ही सोनम 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव लीड रोल में हैं।
इसके अलावा सोनम 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी। ये फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित हैं। इस तरह इस साल सोनम के पास कई बड़ी फ़िल्में हैं।