सोनम और आनंद के सर पर नहीं है छत, जल्द हो सकते हैं यहाँ शिफ्ट!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 29, 2018 10:05 AM2018-05-29T10:05:31+5:302018-05-29T10:05:31+5:30

सोनम के साथ शादी को लेकर बेहद चर्चा में रहे आनंद आहूजा मुंबई में रह कर घर ढूंढने का काम कर रहे हैं|

Sonam Kapoor – Anand Ahuja searching for a flat in BKC, Bandra Mumbai | सोनम और आनंद के सर पर नहीं है छत, जल्द हो सकते हैं यहाँ शिफ्ट!

Sonam Kapoor – Anand Ahuja searching for a flat in BKC, Bandra Mumbai

मुंबई, 29 मई: सोनम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शादी के बाद सोनम कहां रहेंगी? मुंबई में या अपनी ससुराल दिल्ली या फिर सोनम लंदन में आनंद आहूजा के साथ शिफ्ट हो जाएंगी? लेकिन सोनम और आनंद आहूजा ने इन सारी अटकलों पर विश्राम लगा दिया है| सोनम मुंबई में ही आनंद आहूजा के साथ रहेंगी यह तो उस दिन ही तय हो गया था जब उन्होंने बांद्रा में बीकेसी के पास घर खरीद लिया था| 

एंटरटेनमेंट वेबसाइट स्पॉटबॉय के अनुसार उन लोगो ने भले ही बीकेसी में घर ले किया है लेकिन फिलहाल अगले एक साल तक दोनों उस घर में शिफ्ट नहीं हो सकते, इसलिए सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई में एक आशियाने की तलाश कर रहे हैं जहां वो अपना घर बन जाने तक रह सकें| सोनम कपूर 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बेहद बिजी हैं इसलिए घर ढूंढने की जिम्मेदारी आनंद आहूजा पर आ गयी है| आनंद आजकल बांद्रा के आसपास घर की तलाश कर रहे हैं| 

खबरों के मुताबिक आनंद को एक 5 बीएचके फ्लैट बेहद पसंद आ रहा है जो कि उसी बिल्डिंग में है जहा फरहान अख़्तर रह रहे हैं| अगर यह फ्लैट सोनम को भी पसंद आ गया तो दोनों जल्द ही उसमें शिफ्ट हो जायेंगे|  


English summary :
Sonam Kapoor – Anand Ahuja are searching for a flat in BKC, Bandra Mumbai. Currently Sonam is Busy with Veere Di Wedding Promotion and Anand is busy with Flat Hunting.


Web Title: Sonam Kapoor – Anand Ahuja searching for a flat in BKC, Bandra Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे