सोनाक्षी सिन्हा का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड सेलिब्रटी को कर चुकी हैं डेट

By मेघना वर्मा | Published: July 20, 2019 12:44 PM2019-07-20T12:44:01+5:302019-07-20T12:44:01+5:30

सोनाक्षी सिन्हा का नाम अभी तक कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है। उनमें से एख है बंटी सजदेह। बंटी और सोना के लिंक-अप्स की खबरें सामने आयी थीं जिसका खंडन भी सोनाक्षी ने किया था।

sonakshi sinha says on her relationship with bollywood celebrity | सोनाक्षी सिन्हा का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड सेलिब्रटी को कर चुकी हैं डेट

सोनाक्षी सिन्हा का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड सेलिब्रटी को कर चुकी हैं डेट

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा जल्द ही खानदानी शफाखाना और फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगी।सोनाक्षी ने रिसेंटली मीडिया इंटरैक्शन में अपने रिलेशनशिप को लेकर बयान दिया है।

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने अंदाज और हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों सोनाक्षी अपने दोनों नेक्स्ट प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उनकी फिल्म मिशन मंगल और खानदानी शफाखाना के प्रमोशन में जोरो से लगी हुई हैं। वहीं रिसेंटली अपने एक इंटरव्यू से सोनाक्षी ने लोगों को चौंका दिया है।

दरअसल एक मीडिया इंटरैक्शन में जब सोनाक्षी से उनके रिलेशनशिप को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड के एक सेलिब्रिटी को डेट कर चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं सोनाक्षी ने बताया कि इस बात की किसी को भनक भी नहीं है कि वो किसे डेट कर चुकी हैं। 

सोनाक्षी ने कहा, 'मैंने एक सेलिब्रिटी को डेट किया था मगर इसकी दुनिया में किसी को भी पता नहीं है।' सिर्फ यही नहीं सोनाक्षी ने बताया कि उनके घरवाले चाहते हैं कि उनकी शादी किसी सुशील लड़के से हो जाए। मगर एक्ट्रेस का मानना है कि ऐसा कोई बॉलीवुड में ऐसा कोई है नहीं।

बता दें सोनाक्षी सिन्हा का नाम अभी तक कईयों के साथ जोड़ा जा चुका है। उनमें से एख है बंटी सजदेह। बंटी और सोना के लिंक-अप्स की खबरें सामने आयी थीं जिसका खंडन भी सोनाक्षी ने किया था। इसके बाद नोटबुक स्टार जहीर इकबाल के साथ भी सोनाक्षी के अफेयर की चर्चा हुई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही खानदानी शफाखाना में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा और बादशाह लीड  किरदार में होंगे। इसके अलावा सोनाक्षी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, शरमन जोशी जैसे एक्टर भी दिखाई देंगे।

Web Title: sonakshi sinha says on her relationship with bollywood celebrity

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे