Sonakshi Sinha Marriage: शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मुझे नहीं पता सोनाक्षी की शादी जहीर इकबाल से हो रही है"
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: June 11, 2024 11:43 AM2024-06-11T11:43:57+5:302024-06-11T12:53:14+5:30
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि उन्हें और उनकी पत्नी पूनम को सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्रीसोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की अभिनेता जहीर इकबाल से हो रही शादी में उस समय बड़ा ट्विस्ट आ गया, जब उनके पिता और जानेमाने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने यह कहकर सनसनी मचा दी कि उन्हें सोनाक्षी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
वहीं दूसरी ओर पूरे बॉलीवुड में यह खबर तेजी से तैर रही है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में जहीर के साथ शादी करने जा रही हैं।
समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वह अभी भी अपनी बेटी की शादी की योजना के बारे में "सूचित किये जाने का इंतजार" कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो हाल तक को देश के आम चुनाव में व्यस्त थे।
शत्रुघ्न सिन्हा हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में तृममूल कांग्रेस के टिकट पर बंगाल से लोकसभा के लिए चुने गये हैं। अपने जमाने के मशहूर अभिनेता ने दिल्ली में एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, "सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक अपनी शादी की योजना के बारे में किसी से बात नहीं की है। मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है।"
इसके साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि सोनाक्षी जब भी उन्हें और उनकी पत्नी पूनम को अपनी शादी की योजना के बारे में बताएगी, तो वे दोनों जोड़े को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा, ''हम उनकी हमेशा खुशियों की कामना करते हैं।''
शत्रुघ्न ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि वह कभी भी संविधानेतर या गैरकानूनी फैसला नहीं लेगी।"
सिन्हा ने कहा, "एक सहमति देने वाली वयस्क के रूप में उन्हें अपने निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने अपनी खुशी भी जाहिर की। जब भी सोनाक्षी की शादी होगी तो मैं बारात के सामने नाचूंगा।"
शत्रुघ्न सिन्ह ने अपनी बेटी के जीवन के बड़े फैसले के बारे में जानकारी न होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मेरे कई करीबी लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें उनकी शादी की योजना के बारे में जानकारी क्यों नहीं है, जबकि ऐसा लगता है कि मीडिया को उनसे अधिक सोनाक्षी की शादी के बारे में अधिक जानकारी है। मैं बस इतना कह सकता हूं, आजकल के बच्चे मां-बाप की की सहमति नहीं लेते, वो सिर्फ उन्हें सूचित करते हैं। हम भी सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।''