बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 2, 2018 11:56 AM2018-06-02T11:56:36+5:302018-06-02T11:56:36+5:30

आज बॉलीवुड की 'दंबग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी आज बॉलीवुड की ग्लैमरस बलाओं में शामिल हैं।

sonakshi sinha birthday special: unknown facts about sonakshi sinha | बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सोनाक्षी सिन्हा, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

मुंबई, 2 जून : आज बॉलीवुड की 'दंबग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी आज बॉलीवुड की ग्लैमरस  बलाओं में शामिल हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो खूब मोटी हुआ करती थीं। एक गोल मटोल लड़की से फिल्म इंडस्ट्री की हॉट हीरोइन बनने के अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सोनाक्षी ने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। 

फैशन डिजाइन की थी चाहत

2 जून, 1987 में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग' से हुई। वह फिल्म सलमान खान के अपोजिट की थी। सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने उनको कॉस्ट्यूम डिजाइनर बनने के लिए बढा़वा दिया। इसलिए ही वह अपने करियर के शुरुआती दौर में सोनाक्षी ने बतौर फैशन डिनाइनर काम किया। वह फैशन डिजाइनर बनाना चाहती थीं।


सलमान बने मसीहा

सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने किया था। सलमान ही वो शख्स हैं जिन्होंने सोनाक्षी के अंदर की एक्ट्रेस को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया। सोनाक्षी ने 'दंबग' फिल्म के लिए 30 किलो वजन कम किया था और इसका पूरा श्रेय वो सलमान को देती हैं। सोनाक्षी ने एक बार ये खुलासा किया था कि सलमान उन्हें खूब पैदल चलाया करते थे। 'दंबग' ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में हिट कर दिया था। जब सभी साइज जीरो और मिनी स्कर्ट वाली एक्ट्रेस के पीछे भाग रहे थे तब सोनाक्षी ने साड़ी को एक बार फिर हिट कराया था। लोगों को उनमें पुराने जमाने की हीरोइनों की झलक दिखती है।

ऋतिक के सामने हुईं थीं शर्म से लाल

 नच बलिए के आठवें सीजन में सोनाक्षी बतौर जज नजर आई थी। इस सीजन में एक बार ऋतिक रोशन मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। जहां सोनाक्षी ने बताया कि वह कैसे उनकी फैंन हैं तो ऋितिक ने भी अपने दिल का हाल बयां करते हुए कहा कि वह सोनाक्षी के बहुत बड़े फैन है। यहां अभिनेता ने कहा था कि मैं कभी किसी का ऑटोग्राफ नहीं लेता लेकिन एक्टिंग और डांसिंग वह मेरी प्रेरणा है और मैं आज एक्सक्लूसिवली उनका ऑटोग्राफ लूँगा। इसको सुनकर वह शर्म से लाल हो गई थीं।

अब तक का करियर

सोनाक्षी को पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कई हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमाया। इन फिल्मों में सोनाक्षी की 'आर राजकुमार', 'राउडी  राठौर', 'दबंग 2', 'हॉलीडे' और 'इत्तेफाक' शामिल हैं।

Web Title: sonakshi sinha birthday special: unknown facts about sonakshi sinha

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे