रैप के बाद एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाएंगें बादशाह, इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस
By मेघना वर्मा | Published: February 11, 2019 12:09 PM2019-02-11T12:09:06+5:302019-02-11T12:21:35+5:30
इस फिल्म में पंजाबी सिंगर के रोल में दिखाई देंगे बादशाह। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं किया गया है।
प्रोपर पटोला, वखरा स्वैग और अभी तो पार्टी शुरू हुई है जैसे गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाले बादशाह जल्द ही बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू करने की तैयारी में हैं। खबर है कि शिल्पी दास गुप्ता की नई फिल्म में बादशाह अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरेंगे। बताया ये भी जा रहा है कि इस फिल्म को बादशाह खुद प्रॉड्यूस भी कर रहे हैं।
पंजाबी सिंगर का निभाएंगे किरदार
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस फिल्म का कोई नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में पंजाबी सिंगर के रोल में दिखाई देंगे बादशाह। वैसे ये उनकी पर्सनालिटी से थोड़ा बहुत मैच भी खाता है। इस बात की जानकारी खुद बादशाह ने दी। उन्होंने बताया कि वह फिल्म को लेकर काफी नर्वस फील कर रहे हैं। आपको बता दें ये फिल्म बादशाह ही प्रॉड्यूस कर रहे हैं।
दबंग गर्ल होंगी उनके अपोजिट
इस फिल्म में बादशाह के अपोजिट दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। बादशाह ने कहा कि वो और सोनाक्षी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं तो ये उनके लिए बोनस जैसी बाद है। आगे बादशाह ने कहा कि भूषण कुमार और मृगदीप लांबा ने उन्हें इस फिल्म के लिए मनाया। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, कुलभूषण खरबंदा और नादिरा बब्बर मुख्य भूमिका में होंगी।
हाल में सोनाक्षी सिन्हा का गाना मुंगड़ा लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। टोटल धमाल का ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में सोनाक्षी बेहद हॉट लग भी रही हैं।