गुपचुप तरीके से इस एक्टर को डेट कर रही हैं किआरा अडवाणी, फोटो दे रही हैं अहम सबूत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 4, 2020 02:56 PM2020-01-04T14:56:31+5:302020-01-04T14:56:31+5:30
अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने में अब किआरा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी एंट्री हो चुकी है। हाल ही में दोनों ने अफ्रीका में हॉलीडे मनाया है। फोटो इस बात का सबूत दे रही हैं कि दोनो ने साथ में छुट्टियां मनाई हैं।
किआरा अडवाणी इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और किआरा अडवाणी के रिलेशनशिप के बारे में बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे हैं। अब नए साल पर इस पर मुहर लगती नजर आ रही है।
अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने में अब किआरा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी एंट्री हो चुकी है। हाल ही में दोनों ने अफ्रीका में हॉलीडे मनाया है। फोटो इस बात का सबूत दे रही हैं कि दोनो ने साथ में छुट्टियां मनाई हैं।
सिद्धार्थ ने हाल ही में स्टोरीज पर कुछ फोटो शेयर की हैं, वहीं, किआरा ने भी कुछ फोटो शेयर की। दोनों की लोकेशन देखकर साफ पता लग रहा है कि दोनों ने एक जगह की फोटो शेयर की यानि दोनों एक साथ थे।
वहीं , सिद्धार्थ और तारा सुतारिया के अफेयर की पहले खबरे आईं थीं, लेकिन ये महज अफवाह निकली। अब सिद्धार्थ का नाम किआरा अडवाणी से जुड़ता नजर आ रहा है। दोनों को अब अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।
किआरा के जन्मदिन पर भी हर किसी की निगाह सिद्धार्थ मल्होत्रा पर टिकी थीं। हालांकि दोनों खुद को सिंगल बताते हैं। अब छुट्टियों के बाद दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया है।
ऐसे में दोनों के डेटिंग की खबरें और तेज हो गई हैं।कियारा और सिद्धार्थ को साथ में पोज करने के लिए कहा गया लेकिन पैपराजी को देख कियारा ने सिद्धार्थ से किनारा कर लिया और अलग निकल गईं।
हाल ही में किआरा से जब सिद्धार्थ के साथ रिलेशन के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा था कि ये महज अफवाह है। वहीं एक चैट शो में सिद्धार्थ कह चुके हैं कि वह किआरा के साथ हुक अप करना चाहते हैं। अब दोनों के बीच क्या चल रहा है इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है।