सामंथा के तलाक पर बोले पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ, कहा- धोखा देने वाले कभी फलते फूलते नहीं
By वैशाली कुमारी | Published: October 4, 2021 03:13 PM2021-10-04T15:13:59+5:302021-10-04T15:18:48+5:30
2 अक्टूबर को सामंथा ने इस खबर को पुख्ता कर इसकी पुष्टि कर दी। सामंथा और चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने अपने पति और साउथ के हीरो नागा चैतन्य से अलग होने का ऐलान कर दिया है। दोनों के बीच काफी समय से विवाद की खबरें आ रही थी।
दोनों के बीच दरार की खबरें तेज होने लगी, इसी बीच 2 अक्टूबर को सामंथा ने इस खबर को पुख्ता कर इसकी पुष्टि कर दी। सामंथा और चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों ने पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला कर लिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।
सामंथा और चैतन्य विवाद के बीच वायरल हुआ पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ का मेसेज
इस खबर से जहां सामंथा और नागा के फैंस उदास है, वहीं दूसरी तरफ मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। दरअसल शादी से पहले सामंथा और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं ऐसे में नागा से तलाक के बाद सिद्धार्थ का ये ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्वीट में ऐसा क्या है जिसने सभी को सोचने पर मजबुर किया आइए जानते हैं।
अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, 'स्कूल के दिनों में अपने शिक्षक से सबसे पहला सबक ये सिखा था कि- धोखा देने वाले कभी फलत फूलते नहीं हैं। आपका पहला सबक क्या था?' इस पूरे ट्वीट में कहीं भी सामंथा और नागा का नाम नहीं है, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग इसे दोनों से जोड़कर देख रहे हैं।
दरअसल नागा से शादी के पहले सामंथा और सिद्धार्थ के बीच अफेयर्स की खबरें खूब चर्चा में थी। बताया जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन अचानक दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। अभी तक ये साफ नहीं हो सका कि सिद्धार्थ और सामंथा के बीच ब्रेकअप की क्या वजह थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी कयास लगाए जा रहे है।