लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ पिठानी ने कहा- रिया को अपना परिवार मानने लगे थे सुशांत सिंह राजपूत, सता रहा था ये बड़ा डर

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 10:58 IST

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी इन दिनों चर्चा में हैं। वह सुशांत आत्महत्या मामले पर लगातार अपनी बात रख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत के दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने दिवंगत अभिनेता को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।सिद्धार्थ पिठानी ने टाइम्स नाऊ को बताया कि सुशांत ने उन्हें बुलाकर जॉब ऑफर की थी।सुशांत के कहने पर वह अपनी नौकरी छोड़कर सुशांत के पास आ गए थे।

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। दिवंगत अभिनेता ने 14 जून को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। उन्हें गुजरे हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है। मगर फैंस और उनका परिवार इस सदमे से उभर नहीं पा रहा है। वहीं, सुशांत के पिता ने पटना में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं।

इस बीच सुशांत के दोस्त और क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी ने दिवंगत अभिनेता को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि सुशांत को करियर खत्म होने का डर सता रहा था। सुशांत को लग रहा था उन्हें आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री में कोई जॉब नहीं मिलेगी। कई अच्छी फिल्में हाथ से निकलने के बाद सुशांत अपने करियर को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। 

सुशांत ने की थी सिद्धार्थ पिठानी को जॉब ऑफर

सिद्धार्थ पिठानी ने टाइम्स नाऊ को बताया कि सुशांत ने उन्हें बुलाकर जॉब ऑफर की थी। सुशांत के कहने पर वह अपनी नौकरी छोड़कर सुशांत के पास आ गए थे। हालांकि, इस दौरान सुशांत ने उन्हें साफ कह दिया था कि वह उन्हें पैसे नहीं दे पाएंगे। जब इस बारे में सिद्धार्थ ने सुशांत से पूछा तो वह इसका जवाब नहीं दे पाए। इसके बावजूद दोस्ती की वजह से सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के साथ रहने आ गए थे। 

रिया को मानते थे अपना परिवार

इस इंटरव्यू में आगे बातचीत के दौरान सिद्धार्थ पिठानी ने रिया का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि रिया भले ही सुशांत का पैसा खर्च करती थी, लेकिन सुशांत ने कभी इस बात पर आपत्ति नहीं जताई। सुशांत को अपने खर्चों की भी चिंता थी। सुशांत के स्टाफ ने सिद्धार्थ को बताया था कि रिया सुशांत का कार्ड यूज करके चीजें ऑर्डर करती हैं। जब सिद्धार्थ ने इस बारे में सुशांत से पूछा तो सुशांत ने कहा था कि चिंता न करें, रिया परिवार की तरह ही है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच