दुखद: मशहूर निर्देशक श्याम रामसे का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 18, 2019 12:34 PM2019-09-18T12:34:32+5:302019-09-18T12:34:32+5:30

'रामसे ब्रदर्स' में से एक निर्देशक श्याम रामसे का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में सुबह निधन हो गया।

shyam ramsay passes away | दुखद: मशहूर निर्देशक श्याम रामसे का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

दुखद: मशहूर निर्देशक श्याम रामसे का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

Highlightsनिर्देशक श्याम रामसे का आज निधन हो गया है। निर्देशक श्याम रामसे का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में सुबह निधन हो गया।

निर्देशक श्याम रामसे का आज निधन हो गया है। पुरानी हवेली और तहखाना जैसी डरावनी फिल्में बनाने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक निर्देशक श्याम रामसे का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में सुबह निधन हो गया।

67 साल की उम्र में निर्देशक ने अंतिन सांस की है । निर्देशक की मृत्यु न्यूमोनिया के कारण हुई है। खबर के अनुसार आज सुबह ही तबीयत ठीक ना होने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद न्यूमोनिया का कारण उनका निधन हो गया है।

श्याम रामसे के दो बेटियां हैं। उनकी बेटियों के नाम साशा और नम्रता है। श्यान भारतीय सिनेमा मे डरावनी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। लंबे समय तक एक खास जगह रखने वाले रामसे ब्रदर्स में से एक थे।

डरावनी फिल्मों के पीछे असली सोच का कारण श्याम रामसे को ही माना जाता था। उन्होंने 'दरवाजा', पुराना मंदिर' और 'वीराना' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 

Web Title: shyam ramsay passes away

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे