लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर की दिवंगत अभिनेता की अनदेखी तस्वीर, कही ये बड़ी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2020 13:46 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि जब आपको किसी बात पर भरोसा है तो आपको उसके लिए लड़ाई करनी चाहिए। और जब आप अन्याय होता देखें तो पहले से ज्यादा लड़ाई करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सुसाइड केस सुप्रीम कोर्ट में मुंबई-पटना के अधिकार क्षेत्र में फंसा है।श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सुशांत को लेकर वो लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गया है। मगर इसके बावजूद फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस बीच सुशांत की बड़ी बहन ने सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता की अनदेखी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सुशांत के बचपन की है।

वहीं, इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जब आपको किसी बात पर भरोसा है तो आपको उसके लिए लड़ाई करनी चाहिए। और जब आप अन्याय होता देखें तो पहले से ज्यादा लड़ाई करनी चाहिए।' बता दें, श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सुशांत को लेकर वो लगातार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पत्रकार अर्नब गोस्वामी को असली हीरो बताया था। 

अर्नब गोस्वामी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'हमारे असली हीरो। हम सब आपसे प्यार करते हैं।' बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह (74) ने रिया, उनके परिवार के सदस्यों सहित और छह अन्य लोगों के खिलाफ उनके बेटे को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पटना में दर्ज कराया था। 

वहीं, बिहार सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती व उनके परिवार के अलावा सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट में मामला मुंबई-पटना के अधिकार क्षेत्र में फंसा है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच