लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन पर श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की सुशांत सिंह राजपूत की बचपन की तस्वीर, भाई को याद कर हुईं भावुक

By वैशाली कुमारी | Updated: August 22, 2021 10:20 IST

इस फोटो में आप देख सकते है कि सुशांत अपनी बहन के हाथों में हाथ डाले खड़े हैं और श्वेता जोर से हंस रही हैं जबकि सुशांत कैमरे की ओर देखते हुए एक प्यारी सी स्माईल दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव हुआ था और उनकी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई थी

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपनी अन्य पोस्ट के साथ साथ अपने भाई से जुड़ी  यादें को शेयर करती रहती हैं। श्वेता का सुशांत के लिए पोस्ट हमेशा भावुक कर देने वाला होता है। वहीं हाल ही में  श्वेता ने भाई सुशांत के साथ की एक अनदेखी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस बार रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में यह तस्वीर सुशांत के फैंस को और भी ज्यादा भावुक कर रही है।

यह तस्वीर उनके बचपन की है। इस फोटो में आप देख सकते है कि सुशांत अपनी बहन के हाथों में हाथ डाले खड़े हैं और श्वेता जोर से हंस रही हैं जबकि सुशांत कैमरे की ओर देखते हुए एक प्यारी सी स्माईल दे रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा- 'लव यू भाई, हम हमेशा साथ रहेंगे। गुड़िया गुलशन।' वहीं फैंस ने भी श्वेता और सुशांत की इस तस्वीर पर कमेंट किया है, एक यूजर ने कहा- ‘हैप्पी रक्षाबंधन, वह हम सभी को देख रहा है।‘ एक अन्य ने कहा- ‘मिस यू सो मच।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘हमारा सुशांत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।'

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनके निधन के बाद से अभी तक सीबीआई  इस मामले की जांच कर रही है। वहीं अभी हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का फेसबुक अकाउंट एक्टिव हुआ था और उनकी प्रोफाइल फोटो बदल दी गई थी। यह देखकर उनके फैंस ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ फैंस भावुक हो गए तो कई ने इसके प्रति हैरानी जताई।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपरक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच