लाइव न्यूज़ :

बहन श्वेता ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का दिल जीतने वाला वीडियो, कहा- ऐसा था मेरा भाई!

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 15:59 IST

श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और सुशांत को लेकर वो लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। श्वेता ने हाल ही में अपने भाई का एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता अक्सर सुशांत को याद कर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। श्वेता ने रांची के एक स्कूल का वीडियो शेयर कर लिखा है- ये था मेरा भाई! वीडियो में सुशांत इन बच्चों को परफॉर्म करते हुए देखकर उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इतने दिनों के बाद भी फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। इस बीच सुशांत की बड़ी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि आखिर उनका भाई सुशांत कैसा था। 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सुशांत के ड्रग्स लेने की खबरों ने जोर पकड़ रखी है। ऐसे में उनके परिवार पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इस बीच श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर कर लोगों के सामने सुशांत का एक अलग ही रूप पेश किया है। श्वेता ने रांची के एक स्कूल का वीडियो शेयर कर लिखा है- ये था मेरा भाई! इस दौरान सुशांत स्कूल के बच्चों से मिलते दिखाई दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुशांत का यह वीडियो

वीडियो रांची के किसी स्कूल का है, जिसमें सुशांत को संभवत: बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे नेत्रहीन हैं, जो ऐक्टर के सामने अपना परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। सुशांत इन बच्चों को परफॉर्म करते हुए देखकर उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत भी करते हैं। सुशांत का यह वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। 

लगातार भाई के लिए पोस्ट शेयर करती रही हैं श्वेता

इस वीडियो के साथ श्वेता ने लिखा है- ये था मेरा भाई। #MyBrotherTheBest #JusticeForSushantSinghRajput #GlobalPrayersForSSR का टैग इस्तेमाल किया है। श्वेता अक्सर सुशांत को याद कर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच