लाइव न्यूज़ :

CBI के सामने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- एक्टर की जिंदगी का हिस्सा था ड्रग्स

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 09:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज अलग-अलग तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने दावा किया है कि एक्टर को ड्रग्स की लत थी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रुति मोदी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले से ही एक्टर ड्रग्स एडिक्ट थे।श्रुति मोदी ने सीबीआई के सामने कबूल किया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई पिछले 14 दिनों से जांच कर रही है। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती सहित उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत से सीबीआई लगातार सवाल कर रही है। इस बीच सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने सीबीआई को कुछ अहम बातों की जानकारी दी है। श्रुति मोदी के मुताबिक सुशांत ड्रग्स एडिक्ट थे और ड्रग्स उनकी जिंदगी का हिस्सा था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति मोदी ने सीबीआई के सामने कबूल किया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे। जब ड्रग्स के बारे में श्रुति मोदी से सवाल पूछे गए तो पूर्व मैनेजर की ओर से यह जवाब दिया गया। इससे पहले भी श्रुति मोदी अपने वकील के जरिए सुशांत के ड्रग्स एडिक्ट होने की बात कही थी। 

रिया को जानने से पहले से ही ड्रग्स लेते थे सुशांत

श्रुति मोदी ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले से ही एक्टर ड्रग्स एडिक्ट थे। ड्रग्स  के कारण सुशांत को कई फिल्मों के ऑफर भी रिजेक्ट हुए थे, वहीं एक कंपनी उन्हें अपना ब्रांड एंबसेडर बनाना चाहती थी लेकिन सुशांत की हालत देखकर उन्होंने यह कांट्रेक्ट किसी और को दे दिया। श्रुति मोदी ने सुशांत के परिवार के साथ एक्टर के रिश्ते पर भी अपनी बात रखी। 

बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंच गए थे सुशांत

श्रुति मोदी की मानें तो सुशांत का रिश्ता अपने परिवार वालों से अच्छा नहीं था। यहां तक कि एक बार सुशांत की अपनी बहनों से इस कदर लड़ाई हो गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। नवंबर 2019 में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने मुंबई आई थीं, लेकिन रात में ही वह वापस लौट गई। वह शहर में ही थी लेकिन किसी होटल में उन्होंने कमरा ले लिया था। वह सुशांत के साथ नहीं रहना चाहती थी। सुशांत और उनकी बहनों के बीच उस रात जमकर लड़ाई हुई थी। इसके अगले ही दिन सुशांत खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच