लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: 'ड्रग्स के बारे में पता चलने पर श्रुति मोदी चाहती थीं जॉब छोड़ना, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें रोक लिया'

By अमित कुमार | Updated: September 3, 2020 15:54 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई पिछले 14 दिनों से जांच कर रही है। मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती सहित उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत से सीबीआई लगातार सवाल कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की ड्रग्स वाली आदत जानने के बाद श्रुति मोदी काम छोड़ना चाहती थी।सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी कई तरह की बातें हो रही है। रिया चक्रवर्ती से लेकर उनकी बहनों तक पर सुशांत को डिप्रेशन में पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। सुशांत के परिवार और रिया चक्रवर्ती लगातार एक-दूसरे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 

श्रुति के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि सुशांत की ड्रग्स वाली आदत जानने के बाद श्रुति मोदी काम छोड़ना चाहती थी। श्रुति मोदी को सुशांत के यहां काम करते हुए सिर्फ 10 दिन ही हुए थे। इस बीच उन्हें इस बात की खबर मिली और उन्होंने जॉब छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद सुशांत ने उन्हें बात करके रोक लिया था। सुशांत ने कहा था कि तुम्हारा इन सबमें कभी नाम नहीं आएगा। इस बात पर श्रुति वहां काम करती रहीं थीं। 

सुशांत की बहन प्रियंका पर लगाए आरोप

अपनी बात को जारी रखते हुए बयान में वकील ने कहा, '25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।'

सीबीआई को बताया एक्टर की ड्रग एडिक्ट होने की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति मोदी ने सीबीआई के सामने कबूल किया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे। जब ड्रग्स के बारे में श्रुति मोदी से सवाल पूछे गए तो पूर्व मैनेजर की ओर से यह जवाब दिया गया। इससे पहले भी श्रुति मोदी अपने वकील के जरिए सुशांत के ड्रग्स एडिक्ट होने की बात कही थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच