मुंबई( 12 मार्च): अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली गायिका श्रेया घोषाल का आज 34वां जन्मदिन हैं।श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और मलयालम जैसी अकेल भाषा में गाने गाए हैं। श्रेया की पढ़ाई मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से हुई। साथ ही उन्होंने एसआईईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
- संगीत का ज्ञान बचपन में उन्होंने अपनी मां से लिया था। श्रेया बचपन में जहां रहती थीं, वहां ज्यादातर इंजीनियर और साइंटिस्ट रहते थे, ऐसे में वहां संगीत का माहौल नहीं था। फिर भी उनके माता-पिता ने उन्हें संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया था।- उन्होंने अपने संगीत के सफर की शुरुआत 1996 में की थी। इस साल उन्होंने जी टीवी के शो 'सा रे गा मा' में बतौर एक बाल कलाकार भाग लिया और शो को जीता था। महज 12 साल की छोटी उम्र में श्रेया ने अपने हुनर को सभी के सामने रखा था। उस समय 'सा रे गा मा' को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी वे जज किया था जिसका लाभ उन्हें आगे मिला।-शो के दौरान ही कल्याणजी-आनंदजी श्रेया की आवाज से काफी प्रभावित हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने श्रेया के पिता को उसकी बेहतरी और संगीत की अच्छी शिक्षा के लिए मुंबई शिफ्ट होने की सलाह भी दी थी। कहते हैं जब श्रेया मुंबई आईं तो उन्होंने कल्याणजी आनंदजी से संगीत की बारीकियां सीखीं और कल्याण जी ने श्रेया को संगीत के कई अहम पहलू समझाए। -निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली को श्रेया की आवाज बहुत पसंद थी। कहते हैं कि संजस ने प्रण सा ले लिया था कि 'देवदास' फिल्म में वो श्रेया से ही गाना गवाएंगे। जिसके बाद मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया को गाने के लिए बुलाया और उसके बाद श्रेया की झोली में ‘बैरी पिया’ गाना आ गया जो हर किसी के दिल में घर कर गया।- श्रेया बॉलीवुड की ऐसी सिंगर हैं जो जो हर तरह के गाने को बखूबी गाती हैं। इतना ही नहीं श्रेया छूटे पर्दे पर भी कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं, जिनमे इंडियन आइडल, अमूल वॉइस स्टार ऑफ़ इंडिया छोटे उस्ताद शामिल हैं।-श्रेया घोषाल को फिल्म देवदास के गानों के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका के फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया है। उनको आर. डी. वर्मन पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।- उन्होंने बेहद कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। अपनी जादुई आवाज के दम पर श्रेया ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने अब तक करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। -श्रेया के फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। श्रेया ने 4 नेशनल अवॉर्ड जीते हैं, साथ ही 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए हैं।