लाइव न्यूज़ :

दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के लिए राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर करेंगे ये खास काम, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 09:02 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के रिलीज की खबर सुनते ही राजकुमार राव ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया।इससे पहले राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर लिखा था 'आपकी याद आएगी भाई।'

सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' उनके सह-कलाकार रह चुके राजकुमार राव सुशांत की आखिरी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। इस काम में श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर भी उनका साथ देंगी। दरअसल, सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' अगले महीने 24 तारीख को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। हालांकि, फैंस इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे थे। 

24 जुलाई ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म के रिलीज की खबर सुनते ही राजकुमार राव ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया। उन्होंने पोस्टर को एक रेड हार्ट ईमोजी के साथ साझा किया। इससे पहले राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर लिखा था 'आपकी याद आएगी भाई।' राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के इस फैसले से फैंस खुश हैं और लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी फिल्म

गुरुवार को फिल्म की एक्ट्रेस संजना संघी ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'ये कहानी प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों से भरपूर है। हम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विरासत को मना रहे हैं, जिसका जश्न सभी के मन में जिंदा रहेगा और हमेशा के लिए पोषित होगा। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।'

श्रद्धा कपूर ने सुशांत की याद में कही थी यह बात

फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सुशांत की याद में एक पोस्ट लिखा था। श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'जो भी हुआ उसे कुबूल कर पाना मुश्किल है। सुशांत के जाने से एक बड़ा खालीपन महसूस हो रहा है। वह अपने जिंदगी को एन्जॉय करता था, उसकी हर चीज में खूबसूरतू ढूढ़ने की आदत भी कमाल थी। वो अपनी ही धुन पर नाचता था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतराजकुमार रावश्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच