विक्की कौशल की 'उधम सिंह' पर आधारित फिल्म अक्टूबर की इस तारीख को पर्दे पर होगी रिलीज
By भाषा | Published: June 17, 2019 12:24 PM2019-06-17T12:24:03+5:302019-06-17T12:24:03+5:30
निर्देशक शूजीत सरकार के निर्देशन में उधम सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म दो अक्टूबर 2020 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
निर्देशक शूजीत सरकार के निर्देशन में उधम सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म दो अक्टूबर 2020 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।
‘सरदार उधम सिंह’ नामक फिल्म इस फिल्म की पटकथा रितेश शाह और शुबेन्दु भट्टाचार्य ने लिखी है। इससे पहले शाह ने 2016 में ‘पिंक’ में सरकार के साथ काम किया है और भट्टाचार्य ने ‘मद्रास कैफे’ (2013) में उनके साथ काम किया है।
Release date finalized: 2 Oct 2020... Vicky Kaushal in and as #SardarUdhamSingh... Directed by Shoojit Sircar... Written by Ritesh Shah and Shubendu Bhattacharya... Produced by Ronnie Lahiri and Sheel Kumar. pic.twitter.com/sxUk5y7WYW
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 17, 2019
सरकार की अगली प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ है जिसमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। कौशल की अगली फिल्म ‘भूत - पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ के इस साल 15 नवंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।