लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रिया चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेड को बताया गुंडा और पपेट, कहा- मैं ताई हूं उसकी...करती हूं कंट्रोल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2020 14:08 IST

वायरल हो रहे वीडियो में रिया ने सुशांत का डाइरेक्ट नाम नहीं लिया है लेकिन वह कहती नजर आ रही हैं कि मेरा बॉयफ्रेंड डॉन है लेकिन वह पपेट है। लेकिन मैं उसकी ताइ हूं

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती विवादों में घिरी नजर आ रही हैंरिया के खिलाफ सुशांत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाई है

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की सुसाइड एक मिस्ट्री बनती जा रही है।सुशांत के परिवार ने हाल ही में रिया चक्रवर्ती पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं लगातार फैंस और अब एक्टर का परिवार इस सुसाइड की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो रिया को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में रिया ने सुशांत का डाइरेक्ट नाम नहीं लिया है लेकिन वह कहती नजर आ रही हैं कि मेरा बॉयफ्रेंड डॉन है लेकिन वह पपेट है। लेकिन मैं उसकी ताइ हूं। वीडियो में रिया को उसके प्रेमी को 'गुंडे' कहते हुए सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में रिया कहती है, 'मैं उसे आसानी से नियंत्रित कर सकती हूं।'

रिया कहती नजर आ रही हैं कि अपुन ताई है, अपुन को पता है कि छोटो गुंडा लोग और लड़का लोग को कैसे मैन्यूप्लेट करने का है। ऐसा अपुन का बॉयफ्रेंड भी है गुंडा है वो समझता है अपने आप को ऐसे में अपुन ताई है। अपुन का क्लास थोड़ा अलग है। अपुन लोग गुंडा लोग से गुंडागर्दी करवाते हैं।

जैसे गुंडे से कहते हैं वो गली में प्रोड्यूसर रहता है उससे हफ्ता मांग के ला। लास्ट में रिया कहती नजर आती हैं कि सब रिकॉर्ड ना करना। ये वीडियो कब का ये पता नहीं हैं। ना ही किसी वीडियो के सही होने पर मुहर लगाई जा रही है। वीडियो बस इन दिनों वायरल हो  रहा है।

सुशांत के दोस्त का दावा

 सुशांत के करीबी दोस्त  महेश शेट्टी ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महेश वही हैं जिसको सुशांत ने आखिरी बार फोन किया था।सभी को पता है सुसाइड से कुछ पहले ही सुशांत ने महेश को फोन किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। अब उन्होंने बताया कि रिया से रिलेशनशिप में आने के बाद से ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दोस्तों से मिलना जुलना कम कर दिया था। इतना ही नहीं खुद रिया भी सुशांत के दोस्तों से बात नहीं किया करती थी।

 खबर के अनुसार रिया को सुशांत का बहनों से बात करना पसंद नहीं था, इतना ही नहीं रिया के कहने पर ही सुशांत ने अपना स्टाफ बदला था। रिया ने ही सुशांत को उनके दोस्तों से दूर करने उनको और लोगों से मिलवाना शुरू किया था। रिया के कहने पर ही सुशांत जहां रह रहे थे वो घर लिया था। महेश के इस तरह के ये खुलासे अब रिया को फिर से कठघरे में खड़ा कर दिया है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीबॉलीवुड अभिनेत्रीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस