'जीजू जेल में और साली पार्लर में', शमिता शेट्टी के सैलून जाने पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट, कुछ ने की हदें पार
By अनिल शर्मा | Published: August 3, 2021 01:04 PM2021-08-03T13:04:08+5:302021-08-03T13:49:56+5:30
इस बीच शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह एक सैलून जाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनी हैं। शमिता का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मुंबईः अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं मामले में परिवार और अपना नाम आने पर शिल्पा शेट्टी ने आपत्ति जताते हुए पिछले दिनों एक बयान जारी किया। अभिनेत्री ने मीडिया ट्रायल बंद करने की अपील करते हुए कहा किउन्हें मुंबई पुलिस और न्यायालय पर पूरा भरोसा है।
इस बीच शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह एक सैलून जाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनी हैं। शमिता का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अभिनेत्री को उनके जीजा राज कुंद्रा मामले को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स उन्हें भलाबुरा बोल रहे हैं तो कुछ अभिनेत्री को समर्थन भी दे रहे हैं।
यूजर्स शमिता शेट्टी को जीजू के पैसे पर ऐश करने से लेकर फिल्मों में मौका दिलाने की बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कुछ भी हो जाए लेकिन स्टाइल में रहने का। एक यूजर ने लिखा- चलो अपने जीजू के बहाने इनको कुछ तो पब्लिसिटी मिल रही है। एक अन्य ने कमेंट किया, वह सैलून मिस नहीं कर सकती। एक यूजर ने लिखा कि इन्हें कोई फर्क नहीं जीजू जेल में हैं...जीजू इनको लंच कराने वाले थे। एक ने कहा कि जान जाए पर स्टाइल ना जाए। एक अन्य यूजर ने कहा कि जीजू के पैसे पर ऐश करती है और आज जीजू जेल में और साली पार्लर में।
वीडियो को लेकर शमिता शेट्टी को ट्रोल करने वालों की संख्या ज्यादा है लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बेहूदा कमेंट करने वालों को घेरा है। वहीं कुछ ने ऐसे वीडियो शेयर करने को लेकर विरल भयानी पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि अत्यंत ही नाकारात्म लोग हैं। आप सभी उसे क्यों टारगेट कर रहे हैं। एक यूजर ने शमिता के बचाव में लिखा- उनपर अटैक करना बंद करो। क्या आपके जीवन के लिए इतनी महत्वपूर्ण है? उन्हें अपना जीवन जीने दें।
एक यूजर ने लिखा कि लोग इतने असभ्य हैं! दूसरों पर उंगली उठाना हर किसी के लिए आसान है। एक यूजर ने विरल को टारगेट करते हुए कहा कि तुम सब दिनभर यही सब दिखाते हो, कौन खा-पी रहा है, घूम रहा है। एक ने कहा कि तुम्हारी वजह से ही इन्हें छिप छिप के फिरना पड़ता है।