Richard Gere Kissing Case: शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, मुंबई हाई कोर्ट ने मामले को किया खारिज

By मनाली रस्तोगी | Published: January 25, 2022 01:26 PM2022-01-25T13:26:26+5:302022-01-25T13:53:34+5:30

अमेरिकन एक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को मुंबई हाई कोर्ट ने महज लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया है। ऐसे में कोर्ट से शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि ये मामला साल 2007 का है।

Shilpa Shetty discharged in obscenity case involving Richard Gere | Richard Gere Kissing Case: शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, मुंबई हाई कोर्ट ने मामले को किया खारिज

Richard Gere Kissing Case: शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, मुंबई हाई कोर्ट ने मामले को किया खारिज

Next
Highlightsएक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को मुंबई हाई कोर्ट ने किया खारिजकेस के खारिज होने से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को मिली राहतये मामला साल 2007 का है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस अमेरिकन एक्टर रिचर्ड गेयर के 'चुंबन केस' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि मुंबई हाई कोर्ट से इस मामले में शिल्पा को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस मामले को कोर्ट ने महज लोकप्रियता बटोरने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया है। बता दें कि ये मामला साल 2007 का है।

राजस्थान में एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेयर के साथ शिल्पा शेट्टी कुंद्रा यहां बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस इवेंट में जब रिचर्ड को शिल्पा स्टेज पर लेकर आईं तो अभिनेता उन्हें हाथों पर किस करने लगे। इसके बाद उन्होंने शिल्पा को गले गया और फिर उन्हें गालों पर जबरदस्ती किस करने लगे। बता दें कि इस हरकत को इवेंट में रिकॉर्ड किया गया था। 

यही नहीं, इस मामले ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। इस मामले को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि शिल्पा और रिचर्ड के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रदर्शन भी हुए। ऐसे में दोनों के खिलाफ राजस्थान की एक स्थानीय अदालत में मामला दर्ज हुआ था। मगर बाद में केस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामला मुंबई के बलार्ड पियर में अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

टाइम्स नाउ के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने वकील मधुकर दलवी के माध्यम से आरोप मुक्त करने की याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप यह था कि जब उन्हें 'सह-आरोपी' रिचर्ड ने चूमा तो उन्होंने विरोध नहीं किया था। अभिनेत्री की याचिका में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनके खिलाफ आवेदन नहीं किया जा सकता।

Web Title: Shilpa Shetty discharged in obscenity case involving Richard Gere

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे