पिक्चर दो मुझे, ये कहते हुए शिल्पा शेट्टी ने रोहित शेट्टी पर तोड़ी कांच की बोतल, हैरान रह गए फिल्ममेकर, देखें वीडियो
By अनिल शर्मा | Published: March 3, 2022 08:33 AM2022-03-03T08:33:06+5:302022-03-03T08:45:25+5:30
बुधवार को शिल्पा शेट्टी ने शो के सेट से एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने रोहित की बांह पर कांच की बोतल फोड़ दी।
मुंबईः इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी बतौर गेस्ट जज आएंगे। बुधवार को शिल्पा शेट्टी ने शो के सेट से एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने रोहित की बांह पर कांच की बोतल फोड़ दी। बोलत फोड़ते हुए शिल्पा रोहित से कहती हैं, पिक्चर दो मुझे। यह शो शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'गरम झाली कतली। आता मांझी साटक ली। फोड़ दी मैंने बातली। पंगा नहीं लेने का ... क्या?" वीडियो में रोहित शेट्टी बगल में बैठे बादशाह से बातचीत कर रहे होतें हैं, शिल्पा उन्हें पीछे से बुलाती हैं, रोहित सुनकर भी नजरअंदाज करते हैं जिसपर शिल्पा कहती हैं आता माझी सटक ली। और तुरंत कांच की बोलत रोहित की बांह पर फोड़ देती हैं।
रोहित शेट्टी कुछ देर के लिए अवाक रह जाते हैं। शिल्पा चिल्लाते हुए कहती हैं- पिक्चर दो मुझे। जिसपर रोहित कहते हैं- पागल है क्या? मेरा सूट खराब कर दिया। शिल्पा बाद में बची हुई बोतल बादशाह पर तोड़ देती हैं।
इससे पहले सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया था, जिसमें रोहित और शिल्पा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस के एक सीन को परफॉर्म करते नजर आए थे। वीडियो में शिल्पा ने दीपिका की भूमिका निभाते हुए तो वहीं रोहित ने शाहरुख की भूमिका निभाते नजर आए थे।