लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल, कहा- कैसे हायर किया देश का इतना महंगा वकील

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2020 17:14 IST

सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर शेखर सुमन एक बार फिर अपनी राय साझा करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठाए।

Open in App
ठळक मुद्देशेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े कई अन्य तथ्यों पर भी सवाल किएसुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब सीबीआई जांच करेगी

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गया है। ऐसे में अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं, फैंस के साथ कई सेलेब्स भी लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर शेखर सुमन भी सुशांत को लेकर बेबाकी से अपनी बातें फैंस के सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं। 

आजतक से बातचीत करते हुए शेखर ने एक बार फिर सुशांत को लेकर अपनी राय शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने पूरे देश का सबसे महंगा वकील हायर किया है, जिसकी सालाना आमदनी 14 लाख रुपए है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिरकार वो इतना महंगा वकील कैसे हायर कर रही हैं। उन्हें कौन स्पॉन्सर कर रहा है।'

शेखर ने ये भी कहा, 'जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके जाने के बाद भी आप उनके परिवार के साथ कम से कम कुछ वक्त बिताते हैं। मगर रिया तो पलट ही गईं।' यही नहीं, सुशांत की मौत से जुड़े कई अन्य तथ्यों पर भी शेखर ने सवाल उठाए हैं। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी, लेकिन अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस