लाइव न्यूज़ :

ड्रग एंगल से परेशान हुए सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग करने वाले शेखर सुमन, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 15:51 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की मांग करने वालों में एक्टर शेखर सुमन भी शामिल थे। अब जब केस सीबीआई को सौंप दिया गया है तो शेखर सुमन को कुछ नई बातें परेशान कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशेखर सुमन सुशांत को लेकर बेबाकी से अपनी बातें फैंस के सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं।सुशांत के में ड्रग्स एंगल आने से शेखर सुमन परेशान हैं। इससे पहले टीवी चैनल आजतक से बातचीत करते हुए शेखर ने सुशांत को लेकर अपनी राय शेयर की थी।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को अब तीन महीने होने वाले हैं। ऐसे में अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं, फैंस के साथ कई सेलेब्स भी लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। इसी क्रम में एक्टर शेखर सुमन भी सुशांत को लेकर बेबाकी से अपनी बातें फैंस के सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं। सुशांत के में ड्रग्स एंगल आने से शेखर सुमन परेशान हैं। 

शेखर सुमन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि.. 'इस मामले के कई एंगल्स सुनाई दे रहे हैं। टीवी चैनल पर अपनी अलग थ्योरी चल रही है। सोशल मीडिया, ब्लाइंड आईटम, फेक न्यूज, पैरॉनार्मल, सीबीआई, पॉलिटिक्स, आडियो टेप....इतनी सारी चीजें देखने के बाद मेरा सिर फटा जा रहा है, ये सब क्या चल रहा है। इस केस में जो कुछ भी चल रहा है, मैं ये सब देखकर हैरान हूं लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा, ना अभी, ना कभी। '

शेखर सुमन ने रिया पर खड़े किए कई सवाल

इससे पहले टीवी चैनल आजतक से बातचीत करते हुए शेखर ने सुशांत को लेकर अपनी राय शेयर की थी। उन्होंने रिया चक्रवर्ती पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'रिया चक्रवर्ती ने पूरे देश का सबसे महंगा वकील हायर किया है, जिसकी सालाना आमदनी 14 लाख रुपए है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिरकार वो इतना महंगा वकील कैसे हायर कर रही हैं। उन्हें कौन स्पॉन्सर कर रहा है।'

CBI को केस मिलने से खुश हैं शेखर सुमन

शेखर ने ये भी कहा, 'जब आप किसी से प्यार करते हैं तो उसके जाने के बाद भी आप उनके परिवार के साथ कम से कम कुछ वक्त बिताते हैं। मगर रिया तो पलट ही गईं।' यही नहीं, सुशांत की मौत से जुड़े कई अन्य तथ्यों पर भी शेखर ने सवाल उठाए हैं। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी, लेकिन अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच