लाइव न्यूज़ :

शेखर कपूर के कंधे पर सिर रखकर रोया करते थे सुशांत सिंह राजपूत, कहा- मालूम था तुम्हारा दर्द

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 15:50 IST

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। लेकिन वह किस बात से डिप्रेश थे यह बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिल्‍ममेकर शेखर कपूर का भी इस मामले पर अब रिऐक्‍शन सामने आया है।राजपूत के करीबी दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया और इस घड़ी में मीडिया से गोपनीयता की रक्षा की अपील की।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए। उनके सह-कलाकारों और दोस्तों ने “एमएस धोनी” और “छिछोरे” जैसी फिल्में देने वाले सुशांत को खुशमिजाज, प्रतिभावान और मेहनती बताया। राजपूत का शव रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। वह 34 साल के थे। 

इरफान खान, रिषी कपूर और बासु चटर्जी के निधन से फिल्म जगत अभी उबर ही रहा था कि राजपूत की अचानक हुई मौत उसके लिए एक और सदमे जैसी है। फिल्‍ममेकर शेखर कपूर का भी इस मामले पर अब रिऐक्‍शन सामने आया है। शेखर ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे पता है तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है जिन लोगों ने तुम्हें नीचा दिखाया। तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोए भी थे। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे साथ होता। काश तुम मुझ तक पहुंचते। जो भी हुआ वो उनके कर्म थे, तुम्हारे नहीं।'

गहरे सदमे में मुकेश छाबड़ा 

वहीं राजपूत के करीबी दोस्त कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया और इस घड़ी में मीडिया से गोपनीयता की रक्षा की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘यह बहुत ही व्यक्तिगत क्षति है। मुझे इससे गहरा झटका लगा है। इससे उबरने में मुझे समय लगेगा। कृपया मुझे कॉल / मैसेज न करें ।’’ छाबड़ा के निर्देशन की पहली फिल्म “दिल बेचारा” में सुशांत मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘‘द फॉल्ट इन अवर स्टार्स’’ का हिंदी रूपांतरण है। 

रेमो डिसूजा के साथ करना चाहते थे काम

जबकि कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा ने कहा कि उन्होंने अभिनेता से बात की थी और वे एक साथ एक डांस फिल्म पर काम करना चाहते थे। रेमो ने कहा, ‘‘उसने मुझसे कहा था सर आप जानते हैं कि मैं कितना अच्छा डांसर हूं और फिर भी आप मुझे अपनी डांस फिल्मों में नहीं लेते हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं कई डांस फिल्में बनाने जा रहा हूं और हम भविष्य में एक डांस फिल्म में साथ काम करेंगे।”

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच