हनी सिंह पर शालिनी का एक और बड़ा आरोप, बिना खाने, 18 घंटे तक कमरे में बंद कर दिया था; मांगा 20 करोड़ का मुआवजा

By अनिल शर्मा | Published: August 5, 2021 08:19 AM2021-08-05T08:19:39+5:302021-08-05T08:43:27+5:30

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के मुताबिक, एक बार उन्हें 18 घंटे से अधिक समय तक बिना खाने के उनके कमरे में बंद कर दिया गया था। शालिनी का यह भी कहना है कि उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। 

shalini talwar alleged Yo Yo Honey Singh on one occasion she was locked inside her room without food for more than 18 hours | हनी सिंह पर शालिनी का एक और बड़ा आरोप, बिना खाने, 18 घंटे तक कमरे में बंद कर दिया था; मांगा 20 करोड़ का मुआवजा

हनी सिंह पर शालिनी का एक और बड़ा आरोप, बिना खाने, 18 घंटे तक कमरे में बंद कर दिया था; मांगा 20 करोड़ का मुआवजा

Highlightsहनी सिंह की पत्नी ने मांगा ₹20 करोड़ का मुआवज़ाशालिनी ने मकान के लिए की ₹5 लाख/महीने की मांग की है शालिनी ने कहा, स्त्रीधन और दहेज का सामान उन्हें वापस किया जाए

बॉलीवुड सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालनी तलवार ने उनके व उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा रोकथाम कानून के तहत अदालत में याचिका दाखिल कर उनपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अदालत ने इस मामले में अभिनेता हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस बीच शालिनी सिंह ने हनी सिंह और उनके परिवार पर एक और आरोप लगाया है।

जानवरों जैसा किया गया व्यवहार

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के मुताबिक, एक बार उन्हें 18 घंटे से अधिक समय तक बिना खाने के उनके कमरे में बंद कर दिया गया था। शालिनी का यह भी कहना है कि उसे नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। बकौल शालिनी, "मेरे ऊपर लगातार जारी निर्दयता...के कारण...मैं तकरीबन-तकरीबन खुद को फार्म में रह रहे...जानवर के तौर पर देखने लगी थी, जिसको क्रूरता के साथ इधर से उधर चराया जाता है। शालिनी ने हनी सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने  मानसिक और भावनात्मक रूप से मुजे तोड़ दिया था।

शालिनी ने सिंह द्वारा उस पर हमला करने, मारपीट करने, हाथापाई करने, धोखा देने का आरोप लगाया है

याचिका में दावा किया गया है कि सिंह ने उनकी शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्होंने इनकार किया। कानूनी टीम ने सिंह पर अपनी शादी को छिपाने और बाकी दुनिया के सामने अपनी एकल स्थिति बनाए रखने का भी आरोप लगाया। शालिनी ने अपनी याचिका में कहा कि सिंह ने उस पर हमला करने, मारपीट करने, हाथापाई करने, धोखा देने और अपूरणीय क्षति पहुंचाने में कोई शर्म नहीं दिखाई, जिसे वह प्यार और उसकी रक्षा करने वाला था। 

 

हनी सिंह की पत्नी ने मांगा ₹20 करोड़ का मुआवज़ा

सिंगर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने मुआवज़े के तौर पर हनी सिंह से ₹20 करोड़ मांगे हैं। शालिनी ने कोर्ट से यह भी कहा कि वह उन्हें दिल्ली के बढ़िया इलाके में एक फुली फर्निश्ड मकान के लिए ₹5 लाख/महीने दिए जाने का भी निर्देश दें। बकौल शालिनी, स्त्रीधन और दहेज का सामान उन्हें वापस किया जाए।

Web Title: shalini talwar alleged Yo Yo Honey Singh on one occasion she was locked inside her room without food for more than 18 hours

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे